Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj ka Rashifal : सिंह, तुला समेत इन राशि वालों को मिलेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, जाने अपना राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशरायपुरसामाजिक

Aaj ka Rashifal : सिंह, तुला समेत इन राशि वालों को मिलेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, जाने अपना राशिफल

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/19 at 10:26 AM
Neeraj Gupta
Share
8 Min Read
Horoscope Today 06 February 2022 : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, तो इन्हें रखना होगा विशेष ध्यान
Horoscope Today 06 February 2022 : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, तो इन्हें रखना होगा विशेष ध्यान
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Aaj Ka Rashifal : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपके सभी कार्य पूरे होंगे. लव लाइफ में तनाव संभावित है, बहुत ही शांत मन से बैठकर बातों को करेंगे तो बेहतर रहेगा. आज रविवार को चंद्रमा का संचार मकर उपरांत कुंभ में हो रहा है जबकि आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। वहीं कुंभ राशि में इस वक्त शनि, सूर्य और शुक्र ग्रह मौजूद है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से काम पूरा होगा, साथ ही तुला राशि वाले अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और मीन राशि वालों का जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा

Contents
मेष राशिवृषभ राशिमिथुन राशिकर्क राशिसिंह राशिकन्या राशितुला राशिवृश्चिक राशिधनु राशिमकर राशिकुंभ राशिमीन राशि
- Advertisement -

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जो आपके अंदर ऊर्जा का स्त्रोत लाएगा। आपको कुछ अनजान लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिसकी वजह से आपके अटके कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे विरोधी भी आज परास्त होंगे। अगर बेवजह की अड़चन आपके रास्ते में आ रही हैं तो उनका अच्छे से सामना करेंगे। घर या व्यापार में कुछ नए निर्माण कार्य की जरूरत महसूस हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज अपने धन को गलत तरीके से बढ़ाने की कोशिश ना करें अन्यथा शारीरिक और मानसिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है और पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशा जातक आज अधिक उत्साह और तत्परता काम करेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की आशंका है लेकिन जरूरी कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज पिता और गुरुओं का भरपूर समर्थन मिलेगा। पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। लव लाइफ वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और परिजनों का भी पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए गए आपके द्वारा प्रयास सफल होंगे लेकिन कुछ कार्यों का विरोध भी हो सकता है। हालांकि आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

- Advertisement -

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र के काम की वजह से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में चल रही परेशानियों के कारण आज आपका मन कुछ परेशान हो सकता है। धर के कुछ अधूरे काम हैं, जिन्हें आपको निपटाना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी होगी। आज के दिन की गई मेहनत का आपको लाभ मिलेगा और परिवार का बोझ भी हल्का होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों की साख में अच्छी वृद्धि होगी और कुछ नए व्यापारिक ऑर्डर भी मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपके सभी काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे। विरोधी भी आपको नुकसान पहुंचाने में असफल होंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके अच्छे दिन आ गए हैं, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज अपने बच्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से काम लें और उनकी जरूरत का ध्यान रखें। परिवार में हो रहे उत्साह और उत्सवों में शामिल होने से अच्छा लगेगा और मन में उत्साह रहेगा। अच्छा खाना खाने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ को लेकर काफी पजेसिव होंगे और आपके व्यवहार से पार्टनर परेशान भी हो सकते हैं। भाइयों के साथ मिलकर कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका भय बना रहेगा और सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। संतान के कार्यों को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन अंत में कार्य बनता नजर आएगा। आंखों की समस्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपको समय के अनुसार चलना होगा, तभी आप आगे बढ़ेंगे, नहीं तो समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के मन में आज कुछ भ्रम की स्थिति रहेगी, जिससे सिरदर्द की समस्या हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है। पड़ोसियों से बातचीत के दौरान कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार के साथ अच्छे से विचार विमर्श कर लें। आज सेहत का थोड़ा और ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज घर और वाहन से संबंधित परेशानी हो रही है। आपका व्यवहार दूसरों के प्रति उग्र रहने की आशंका है। साझेदारी में बिजनस शुरू कर सकते हैं। दोपहर बाद शुभ संदेश आने से मन में उत्साह बढ़ेगा। सब कुछ आपके हाथ में होते हुए भी कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो सोच-समझकर ही लें।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों के आज कानूनी मामलों में धन खर्च हो सकता है और पारिवारिक विवाद का निपटारा अवश्य करेंगे, जिससे आप पारिवारिक व्यवस्था को सही करने में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप समाज में एक अलग पहचान बनाएंगे। व्यापार की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी की बदलने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आज भाइयों की मदद से घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे और आर्थिक मामलों को लेकर कोई योजना बना रहे हैं तो उसे लागू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पुराने मित्रों के आने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने नियोजित कार्यक्रमों पर ध्यान देंगे तो सफल रहेंगे और आर्थिक लाभ के शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों के बॉस ऑफिस में आपकी मेहनत और प्रतिभा की भरपूर सराहना करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है लेकिन प्रेम भरपूर बना रहेगा। पिता के साथ चल रही अनबन दूर होगी और कार्यक्षेत्र का माहौल भी अच्छा रहेगा, जिससे काम करने में आसानी रहेगी। छुट्टी का दिन बच्चों के साथ व्यतीत करने में पसंद करेंगे और घरेलू सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, #तुला, 19 February 2023, aaj ka rashifal, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, तुला समेत इन राशि वालों को मिलेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, सिंह, सूर्यदेव की विशेष कृपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rajim Maghi Punni Mela 2023 : राजिम माघी पुन्नी मेला का आतिशबाजी के साथ भव्य समापन, सीएम बघेल बोले- आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है  Rajim Maghi Punni Mela 2023 : राजिम माघी पुन्नी मेला का आतिशबाजी के साथ भव्य समापन, सीएम बघेल बोले- आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है 
Next Article Maanghi Punni Fair :आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है– CM बघेल

Latest News

Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CGNEWS:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से तीर्थयात्री हुए रवाना
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार 2025: बोरियाकला और अभनपुर में जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे सांसद बृजमोहन, बोले- जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम
CG NEWS : सुशासन तिहार 2025: बोरियाकला और अभनपुर में जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे सांसद बृजमोहन, बोले- जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?