Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके प्रख्यात कॉमिक तमिल अभिनेता का निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BREAKING NEWS : 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके प्रख्यात कॉमिक तमिल अभिनेता का निधन

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/02/19 at 12:44 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

चेन्नई। तमिल सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता मयिलसामी का रविवार तड़के निधन हो गया। दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (एसआईएए) ने इसकी एक ट्वीट में जानकारी दी। एसआईएए ने ट्वीट में लिखा कि  57 वर्षीय हास्य कलाकार मयिलसामी को रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ा। वहीं फिल्म व्यापार विश्लेषक रमेश बाला ने कहा कि मायिलसामी को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया।

- Advertisement -

मयिलसामी ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में हास्य और चरित्र भूमिकाओं में अभिनय किया है। वह एक प्रशंसित मंच कलाकार, स्टैंड-अप कॉमेडियन, टीवी होस्ट और थिएटर कलाकार भी थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मयिलसामी ने करियर की शुरुआत मशहूर कॉमेडी टीवी शो के मेजबान और जज के रूप में की। अभिनेता की पहली फिल्म  ध्वनि कानवुगल थी जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। तमिल फिल्म उद्योग में अनुभवी फिल्म निर्माता-अभिनेता के भाग्यराज ने उन्हें मौका दिया था। इसके बाद कई छोटे-मोटे रोल किए। उन्होंने पहली बार कमल हासन के साथ अपूर्व सगोधरगल (1989) में और रजनीकांत के साथ पन्नक्करन (1990) में अभिनय किया।

- Advertisement -

मयिलसामी 2000 के बाद तमिल दर्शकों के बीच एक घरेलू नाम बन गए थे। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में धूल, वसीगरा, घिल्ली, गिरी, उथमपुथिरन, वीरम और कंचना शामिल हैं। उन्होंने कंगालाल कैधु सेई (2004) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीता।

- Advertisement -

एक फिल्म अभिनेता होने के अलावा, मयिलसामी एक प्रशंसित थिएटर कलाकार, मंच कलाकार, टीवी होस्ट और स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थे। उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया था। मयिलसामी ने सन टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कॉमेडी शो असाथापोवथु यारू के होस्ट और जज बने। उन्होंने सन टीवी सोप ओपेरा, मर्मदेशम में भी अभिनय किया था।

साल 2022 में मायिलसामी को कई फिल्मों में देखा गया, जिनमें नेन्जुक्कु निधि, वीतला विशेषम, द लेजेंड और उड़नपाल शामिल हैं। उनके आकस्मिक निधन से तमिल फिल्म उद्योग के कई अभिनेताओं को झटका लगा है। अभिनेता के निधन पर उनके कई साथी कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

TAGGED: actor death mayilasamy, actor mayilasamy, actor mayilsamy, actor mayilsamy latest interview, actor mayilsamy latest speech, actor mayilsamy speech, angry elephant, angry elephant attack, bhojpur mad elephant video, Breaking News, ELEPHANT, elephant attack, elephant attacks on man in gorakhpur, elephant camp in tamilnadu, elephant in village, elephant killed man in gorakhpur, elephant video, elephants, ex minister elephant crushed mahavat in gorakhpur, mad elephant bhojpur, mad elephant fight, mad elephant in public, mad elephant sound, mad elephant videos, mayilasamy latest interview, mayilsamy coemdy speech latest, mayilsamy comedy speech, mayilsamy interview, mayilsamy latest, mayilsamy latest comedy speech, mayilsamy latest speech, mayilsamy speech, mayilsamy speech idiot press meet, mayilsamy speech latest, rescue of elephant in assam, the z plus mad elephant, vivek mayilasamy tv interview comedy, vivek mayilsamy comedy, wild elephant
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : कम दाम पर सामन देने का झांसा देकर ठगी करने वाला फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next Article CRIME NEWS : मोटर साइकिल की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 नग दोपहिया वाहन जब्त 

Latest News

CG NEWS : दलदल में फसने से नन्हे हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : रेत परिवहन कर रही मिनी ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, दो की मौके पर मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश 
Grand News May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?