Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुहआ बीनने गए बच्चे को मिला बम, मुँह से लगाते ही हुआ जोरदार धमाका, चेहरे के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकोरबाछत्तीसगढ़

CG NEWS : मुहआ बीनने गए बच्चे को मिला बम, मुँह से लगाते ही हुआ जोरदार धमाका, चेहरे के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/19 at 8:28 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG NEWS : मुहआ बीनने गए बच्चे को मिला बम, मुँह से लगाते ही हुआ जोरदार धमाका, चेहरे के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत 
CG NEWS : मुहआ बीनने गए बच्चे को मिला बम, मुँह से लगाते ही हुआ जोरदार धमाका, चेहरे के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत 
SHARE

 

 कोरबा। CG NEWS : जिले में रविवार को एक बम ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई है। उसके चेहरे के चिथड़े उड़ गए। बच्चा जंगल में मुहआ बीनने गया था। इस दौरान उसने खिलौना समझकर बम को उठा लिया और मुंह से फाड़ने लगा। जिसके बाद एक धमाका हुआ और बच्चे की मौत हो गई। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

ALSO READ : CG NEWS : सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बहादुर कलारिन ने पेश की करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल 

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर अजगरबहार ग्राम पंचायत के डोंगाभाटा गांव में रहने वाला बिहानुराम(7) 4वीं का छात्र था। रोज की तरह वह रविवार सुबह भी अपने भाई रामप्रसाद के साथ गांव के ही जंगल में महुआ बीनने गया था। महुआ बीनने के बाद दोनों भाई वापस लौट रहे थे। बड़ा भाई आगे निकल गया था। मगर बिहानु पीछे चल रहा था। इसी दौरान उसने कोई वस्तु देखी थी।

 

बिहानु खेलता हुआ ही वापस लौट रहा था। ऐसे में उसने वस्तु को उठा लिया। उससे भी खेलने की कोशिश की। वस्तु किसी पन्नी में बंधा हुआ था। बच्चा समझ नहीं सका। उसने हाथ से उसे फाड़ने की कोशिश की। मगर वह फटा नहीं। जिसके बाद बच्चे ने मुंह से पन्नी को फाड़ना शुरू कर दिया। जिसके बाद यह हादसा हुआ है।

ALSO READ : INTERESTING NEWS : वैलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन के तरीकों में हुआ बदलाव, इस साल गुलाब से ज्यादा बिके कंडोम

 

 

बड़े भाई ने दी सुचना 

घटना के बाद तुरंत ही बच्चे के बड़े भाई रामप्रसाद ने इस बात की सूचना परिजनों को दी। उसने बताया कि मैं आगे था। बिहानु खेल रहा था। मैंने उसे साथ चलने कहा था। मगर वह खेलते खेलते आगे बढ़ रहा था। हम एक खेत के पास पहुंचे। कुछ दूर में मैं भी था। तभी उसने कुछ उठा लिया। मैंने भी सोचा कुछ खेलने की चीज होगी। इसके बाद जैसे ही उसने उस सामान को मुंह में लगाया। वह ब्लास्ट हो गया।

ALSO READ : CG ACCIDENT NEWS : मेला देखकर वापस लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत, 30 घायल

हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे गए। बच्चे के नाना बिरन ने बताया कि घर जंगल से लगा हुआ है। जब ब्लास्ट हुआ तो आवाज उस तक जरूर पहुंची, लेकिन लगा की किसी के यहां छठी कार्यक्रम में फटाका फोड़ा होगा। इसके बाद जब बड़ा नाती डरा सहमा घर पहुंचा। तब हमें इस बारे में पता चला है।

ALSO READ : CG NEWS : छोले-भटूरे खाने से 25 जवान हुए बीमार, CRPF के उच्चाधिकारियों ने साधी चुप्पी  

 

जंगली सुअर मारने लगाया था बम

बताया गया है कि किसी ने जानबूझकर उस खेत में बम लगाया था। मकसद था जंगली सुअरों का शिकार करना। ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रामीण ऐसा करते हैं। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इस मामले में बालको रेंजर जैनत सरकार ने बताया कि घटना की सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को बताए अनुसार जंगली जानवर शिकार करने बम लगाया गया था। जिस से बालक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चा पहाड़ी कोरवा जनजाति का है। वह मूल रूप से जांजगीर जिले का रहने वाला था। मगर पिता की मौत के बाद से यहां अपने नाना के यहां रह रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया है।

TAGGED: # latest news, accident in korba, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CRIME NEWS, GRAND NEWS, KORBA BIG NEWS, korba latest news, korba news in hindi, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले - बहादुर कलारिन ने पेश की करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल  CG NEWS : सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बहादुर कलारिन ने पेश की करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल 
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर बुझाई हवस, अब आरोपी गिरफ्तार   RAIPUR CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर बुझाई हवस, अब आरोपी गिरफ्तार  

Latest News

Raigarh Elephants Video : एक साथ सड़क पार करता दिखा 70 हाथियों का दल, कैमरे में कैद हुआ सुंदर नाजारा 
Raigarh Elephants Video : रायगढ़ में सड़क पार करता दिखा 70 हाथियों का दल, कैमरे में कैद हुआ सुन्दर नाजारा
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 13, 2025
CG NEWS : खेत की ओर जाने के दौरान करंट के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में शोक 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना सक्ती July 13, 2025
CG NEWS : गौ हत्या कर मांस खाने के मामले में तीन संदेही हिरासत में, गौ वंश के अवशेष बरामद
CG NEWS : गौ हत्या कर मांस खाने के मामले में तीन संदेही हिरासत में, गौवंश के अवशेष बरामद
छत्तीसगढ़ सरगुजा July 13, 2025
CG : चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम 
CG : चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम 
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?