Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बहादुर कलारिन ने पेश की करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बालोद

CG NEWS : सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बहादुर कलारिन ने पेश की करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/19 at 8:13 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG NEWS : सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले - बहादुर कलारिन ने पेश की करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल 
CG NEWS : सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले - बहादुर कलारिन ने पेश की करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि कलार समाज सहित समूचे देश एवं छत्तीसगढ़ की गौरव माता बहादुर कलारिन ने करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल पेश की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

उन्होंने कहा कि बहादुर कलारिन ने अपने सहासिक कार्यों के माध्यम से यह बताया कि महिलाएं केवल घर की चारदिवारी तक ही सीमित नहीं है, वरन् उनमें भी निर्णय लेने की क्षमता है। उन्होंने यह साबित किया है कि महिलाएं जहाॅ एक ओर करूणा एवं मानवीय संवेदना से ओतप्रोत हैं, वहीं दूसरी ओर वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर उसका प्रतिकार करना भी जानती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रूपये, अर्जुनी में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 20 लाख रूपये, ग्राम सोरर में ग्राम पंचायत भवन से तुकाराम के घर तक सीसी सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रूपये और ग्राम पंचायत अर्जुनी में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपये सहित कुल 90 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

 

 

कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा, डड़सेना कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष दीपक सिन्हा, संरक्षक भोजराज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चमन लाल सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य सामाजिक प्रमुखगण उपस्थित थे।

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि माता बहादुर कलारिन की पावन कर्मभूमि सोरर में आकर यहाॅ की पुण्य माटी के दर्शन करने की उनकी बहुत पुरानी इच्छा थी, जो आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज यहाॅ की पावन भूमि का दर्शन कर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार माता बहादुर कलारिन के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य के चहुॅमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले चार वर्षों के दौरान हमारे राज्य ने प्रत्येक क्षेत्रों में प्रगति की है। आप सभी के आर्शीवाद से हमारे राज्य में किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिला सहित सभी वर्गों का निरंतर विकास हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप राज्य में हो रहे परिवर्तन के संबंध में भी प्रकाश डाला।

 

उन्होंने कहा कि पहले गोबर केवल घर के लिपाई के लिए ही काम आता था, लेकिन आज गोबर पोताई के लिए भी काम आ रहा है। श्री बघेल ने कहा कि राज्य में गोबर पेंट के निर्माण का कार्य शुरू होने से स्कूल, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत सहित सभी शासकीय कार्यालयों की पोताई गोबर पेंट से किया जाएगा। उन्होंने जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही के प्राकृतिक पेंट इकाई से गोबर पेंट उत्पादन शुरू होने की जानकारी देते हुए इसे राज्य एवं जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के 29 स्थानों पर गोबर पेंट निर्माण की इकाई शुरु हो रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण नौजवान युवकों को रोजगार दिलाने हेतु महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना कर रही है। उन्होंने ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण नवयुवकों के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु 20 फरवरी को आयोजित होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में लघु उद्योग नीति के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लेने की भी जानकारी दी। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की परम्परागत फसलों अनाज, कोदो-कुटकी, रागी के महत्व से भी देश और दुनिया को परिचित कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी माॅग पर केन्द्र सरकार के द्वारा मिलेट्स को मध्यान्ह भोजन में शामिल करने की सहमति दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल में पहुॅचकर सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी एवं भगवान सहस्त्रबाहु के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने माता बहादुर कलारिन के आदम्य साहस एवं पराक्रम के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता कलारिन ने निरंतर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए उनके विरूद्ध संघर्ष किया। श्रीमती सिन्हा ने कलार समाज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कलार समाज ने शिक्षा, व्यापार, राजनीति प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति की है। इस दौरान उन्होंने समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रीय भागीदारी की भी सराहना की।

 

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारे राज्य ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। इस अवसर पर उन्होंने गोधन न्याय योजना सहित राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए डड़सेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष चमन सिन्हा ने कलार समाज की मांगों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यान आकृष्ट कराया। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डाॅ.आनंद छाबड़ा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित सरपंच शशिकला कुंभज के अलावा जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रमुख और बड़ी संख्या में डड़सेना कलार समाज के लोग उपस्थित थे।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article INTERESTING NEWS : भतीजे की बारात में पूर्व-सरपंच ने छत से उड़ाए 100-500 के नोट, बटोरने जुटी सैकड़ों की भीड़, हुई जमकर हाथापाई   भतीजे की बारात में पूर्व-सरपंच ने छत से उड़ाए 100-500 के नोट, बटोरने जुटी सैकड़ों की भीड़, हुई जमकर हाथापाई  
Next Article CG NEWS : मुहआ बीनने गए बच्चे को मिला बम, मुँह से लगाते ही हुआ जोरदार धमाका, चेहरे के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत  CG NEWS : मुहआ बीनने गए बच्चे को मिला बम, मुँह से लगाते ही हुआ जोरदार धमाका, चेहरे के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत 

Latest News

Raipur Mango Festival : तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आएगी आमों की बहार, 200 से अधिक किस्मों और 56 भोगों का किया जाएगा प्रदर्शन 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
CG NEWS : सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा 
Grand News June 3, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 
Breaking News देश June 3, 2025
CG NEWS : बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा ने ग्राम पंचायत ताराशिव के गौठान को लिया गोद, गौ सेवा का लिया संकल्प 
Grand News June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?