Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘Godhan Emporium’ : अम्बिकापुर में गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए खुला ‘एक्सक्लूसिव शोरूम’, वर्मी कम्पोस्ट, गो-काष्ठ, कण्डा, अगरबत्ती और गोबर पेन्ट की हो रही बिक्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsअंबिकापुरछत्तीसगढ़रायपुर

‘Godhan Emporium’ : अम्बिकापुर में गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए खुला ‘एक्सक्लूसिव शोरूम’, वर्मी कम्पोस्ट, गो-काष्ठ, कण्डा, अगरबत्ती और गोबर पेन्ट की हो रही बिक्री

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/19 at 5:00 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
'Godhan Emporium': 'Exclusive Showroom' opened in Ambikapur for the sale of cow dung products, sale of vermi compost, cow-wood, kanda, incense sticks and cow dung paint
SHARE

रायपुर : ‘Godhan Emporium’ : अम्बिकापुर की महिलाओं ने नया बिजनेस आइडिया अपनाते हुए गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए अंबिकापुर में एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया गया है। इसे गोधन एम्पोरियम का नाम दिया गया है। इस एम्पोरियम में वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ गौ काष्ठ, अगरबत्ती, कण्डा और गोबर से निर्मित पेंट की बिक्री की जा रही है। अम्बिकापुर शहर के मुख्य चौराहे पर पिछले तीन साल से यह एम्पोरियम सफलतापूर्वक संचालित है। इस एम्पोरियम के संचालन का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है। गोधन एम्पोरियम में काम करने वाली महिलाओं को अब तक 12 लाख से अधिक की आमदनी हुई है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR NEWS :मुख्यमंत्री बघेल को विराट सत्संग सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

'Godhan Emporium': 'Exclusive Showroom' opened in Ambikapur for the sale of cow dung products, sale of vermi compost, cow-wood, kanda, incense sticks and cow dung paint

- Advertisement -

वर्मी कम्पोस्ट, गो-काष्ठ, कण्डा, अगरबत्ती और गोबर पेन्ट की हो रही बिक्री

किसी छोटे शॉपिंग मॉल जैसे दिखने वाले इस अनोखे एम्पोरियम में पूजा-पाठ, हवन आदि के लिए अंबिकापुर शहर के लोग गौ काष्ठ, अगरबत्ती खरीदते हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में लिट्टी-चोखा के शौकिन गोबर के कंडे यहां से खरीदीकर लिट्टी-चोखा तैयार करते हैं। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग शहरी क्षेत्र के लोग घरों के गमलों के साथ ही अन्य बागवानी कार्यों के लिए कर रहे हैं। गोबर पेंट में तापमान को रोकने की क्षमता के कारण यहां इसकी बिक्री भी हो रही है। इस एम्पोरियम की लोकप्रियता लगातार बढ़ते जा रही है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन 40 से 60 ग्राहक का आना-जाना होता है। गोबर के उत्पादों की लोकप्रियता को देखते हुए यहां और भी बिक्री बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -

'Godhan Emporium': 'Exclusive Showroom' opened in Ambikapur for the sale of cow dung products, sale of vermi compost, cow-wood, kanda, incense sticks and cow dung paint

गोधन एम्पोरियम से अब तक तीन वर्षों में कुल 12 लाख 49 हजार रूपए की आमदनी हो चुकी है। वर्ष 2020-21 में 4 लाख 50 हजार, वर्ष 2021-22 में 4 लाख 87 हजार और वर्ष 2022-23 में 3 लाख 12 हजार रूपए की आय हुई है। यहां कार्यरत महिला सदस्यों ने बताया कि यहां से हर महीने समूह की महिलाएं एम्पोरियम से लगभग 40 हजार रूपए कमा रही हैं। यहां गौठान महिला समूह की दो महिला सदस्य बारी-बारी से तैनात रहती हैं। अन्य दुकानों की तरह सप्ताह में एक दिन मंगलवार को एम्पोरियम में अवकाश भी रहता है।

यह एम्पोरियम अम्बिकापुर शहरी गौठान का हिस्सा है। इसे गौठान से जुड़ी महिला समूह ही संचालित करती है, समूह की महिलाएं अम्बिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन की सदस्य हैं, यह फेडरेशन अम्बिकापुर शहर में स्वच्छता के लिए काम कर रहा है। अब यहां गोबर से पेन्ट बनाने और दोना पत्तल तैयार करने की यूनिट भी शुरू कर दी गई है। गौठान समूहों की सदस्यों को लाभांश के रूप में हर माह 6 से 7 हजार रूपए मिल जाता है।

अम्बिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन की अध्यक्ष शशिकला सिन्हा कहती हैं कि यह हमारे लिए अद्भूत अनुभव है कि हमने अभी तक अनाज, कपड़े तथा अन्य वस्तुओं के शोरूम के बारे में सुना था मगर यह नहीं सोचा था कि हम अम्बिकापुर शहर के मुख्य चौराहे में आधुनिक साज-सज्जा से युक्त ऐसी दुकान चलाएंगे, जहां गोबर से बने उत्पाद बेचे जाएंगे।

TAGGED: 'Godhan Emporium', # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, cg godhan nyay yojana, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, chhattisgarh cm godhan nyay yojana, chhattisgarh godhan nyay yojana, godhan emporium का cm bhupesh baghel ने किया शुभारंभ, godhan nyay mission meeting, Godhan Nyay Yojana, godhan nyay yojana cg, godhan nyay yojana chhattisgarh, godhan nyay yojana in chhattisgarh, godhan nyay yojana in hindi, godhan nyay yojana kya hai, godhan nyay yojana latest news, godhan nyay yojana news, godhan nyay yojna, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, शहर में प्रदेश का पहला godhan emporium
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Cylinder burst: Weeds in the wedding house: Two women died due to cylinder explosion, there was a stir..... Cylinder burst : शादी घर में छाया मातम : सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत, एक युवक बुरी तरह झुलसा
Next Article CG NEWS: MLA Nag performed Bhumi Pujan for women's cluster building constructed with Rs 5 lakh, said - Government is working towards women's education, health and self-reliance CG NEWS : विधायक नाग ने 5 लाख रुपए से निर्मित महिला कलस्टर भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, कहा – सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में कर रही काम 

Latest News

CGNEWS: रायगढ़ रामभाठा में नई पुलिया निर्माण की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?