Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ED की रेड के बाद कांग्रेस विधायक, नेता, महापौर और कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, ईडी दफ्तर समेत अलग-अलग जगहों पर किया जमकर विरोध 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : ED की रेड के बाद कांग्रेस विधायक, नेता, महापौर और कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, ईडी दफ्तर समेत अलग-अलग जगहों पर किया जमकर विरोध 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/20 at 7:07 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG NEWS : ED की रेड के बाद कांग्रेस विधायक, नेता, महापौर और कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, अलग-अलग जगहों पर किया जमकर विरोध 
CG NEWS : ED की रेड के बाद कांग्रेस विधायक, नेता, महापौर और कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, अलग-अलग जगहों पर किया जमकर विरोध 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं के घर पर सोमवार सुबह ED( प्रवर्तन निदेशालय) ने रेड मारी है। इसमें विधायक से लेकर पदाधिकारी भी शमिल हैं। टीम अचानक सुबह पहुंची थी। जिसके बाद से जांच जारी है। उधर, इस रेड का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। कई जगह पर कांग्रेस नेता सड़क पर उतर गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। महापौर, सीनियर विधायक समेत कई नेता अलग-अलग जगह इस विरोध की कमान संभाल रहे हैं।

- Advertisement -

ALSO READ : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक सहित आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं के ठिकानों पर ED का छापा, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

- Advertisement -

 

 

रायपुर में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के घर पर भी ईडी ने दबिश दी है। इसी के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ तिवारी के घर पहुंच हुए हैं। इस दौरान गिरीश दुबे की ईडी के अधिकारियों से बहस हुई है। गिरीश ने कहा कि अंदर जो घर के लोग हैं। उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारी माता जी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो हम एक से डेढ़ हजार लोग अंदर घुस जाएंगे।

ALSO READ : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक सहित आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं के ठिकानों पर ED का छापा, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

 

गिरीश ने कहा कि आप हमें कह रहे हैं कि नीचे बैठिए हम बैठे हैं। आप लोगो स्वतंत्र हैं। जांच करने के लिए। मगर किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नीचे ही बैठकर विरोध शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी का जा रही है। कुछ नेता बैंड बजवाकर भी इस जांच का विरोध कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि भाजपा सीएम भूपेश की लोकप्रियता से घबरा गई है। इसलिए ऐसा किया जा रहा है।

ALSO READ : CG BREAKING : ED की छापेमारी पर गरमाई सियासत, प्रभारी कुमारी शैलेजा के साथ मुख्यमंत्री बघेल कर रहे पत्रकारों से चर्चा, देखे LIVE

 

 

महापौर और विधायक जुनेजा भी कर रहे विरोध

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। वहां रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, रायपुर उत्तर से विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे हुए हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। यहां भी जमकर विरोध किया जा रहा है। महापौर और दूसरे नेताओं ने रघुपति राघव राजा राम गाकर विरोध जताया है।

ALSO READ : CG BREAKING : विधायक देवेंद्र यादव के घर रेड के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी कर जता रहे ED का विरोध, देखें VIDEO

भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

उधर, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के घर में ईडी के छापे के बाद उनके सेक्टर 5 स्थित निवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। ‌‌वे सुबह 11 बजे से भजन और हनुमान चालीसा का पाठ करके ईडी और मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

 

ईडी की टीम सुबह 6 बजे से विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास और उनके भाई और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव के हाउसिंग बोर्ड स्थित आवास में जमी हुई है। ईडी के अधिकारी अंदर जांच कर रहे हैं और किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230220-WA0067.mp4

 

विधायक के घर में ईडी रेड की सूचना मिलते ही उनके निवास में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षद और अन्य नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान किसी को भी बंगले के अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे सभी कार्यकर्ता बंगले के मुख्य गेट के बाहर ही ढोलक, मजीरा और झांझ लेकर बैठ गए हैं। भजन कीर्तन कर इस जांच का विरोध कर रहे हैं।

 

ईडी दफ्तर का किया घेराव  

राजधानी रायपुर में ED की छापेमार कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार शाम को रायपुर के प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय के बाहर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया। जमकर हुए बवाल और हंगामे के बाद शाम करीब 6 बजे भीड़ यहां से वापस हुई।

 

 

इन विधायक और नेताओं के यहां जांच जारी

देश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और विनोद तिवारी पर एजेंसी ने एक्शन लिया है। इनसे जुड़े रायपुर की श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा में छापे मारे गए। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और सारंगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के घर भी कार्रवाई चल रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: The five-day Mata Mavli fair ends with a colorful evening program, MPs say badges - Mavli fair is a symbol of folk culture and traditional faith CG NEWS : पांच दिवसीय माता मावली मेले का लोक संध्या रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, सांसद बैज बोलें – लोक संस्कृति एवं परंपरागत आस्था का प्रतीक है मावली मेला
Next Article CG News : वृक्षों के व्यवसायिक के उपयोग को बढ़ावा देने, राज्य में लागू होगी मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?