Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Congress Convention 2023 : कांग्रेस के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी, रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता, सीएम बघेल बोले – पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत के लिए उत्सुक है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Congress Convention 2023 : कांग्रेस के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी, रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता, सीएम बघेल बोले – पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत के लिए उत्सुक है

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/23 at 9:52 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Congress Convention 2023 : कांग्रेस के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी, रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता, सीएम बघेल बोले - पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत के लिए उत्सुक है
Congress Convention 2023 : कांग्रेस के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी, रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता, सीएम बघेल बोले - पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत के लिए उत्सुक है
SHARE

 

रायपुर। Congress Convention 2023 : छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का मंच तैयार है। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कांग्रेस का पूरा केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों की निर्णायक समितियां यहीं रहने वाली हैं।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

महाधिवेशन के लिए नेताओं का आना दो दिन पहले से शुरू हो गया है। कांग्रेस के बड़े नेता आज दोपहर से आने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रायपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंच जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी।

 

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यक्रम अब तक नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है, उनका आना उनके सेहत की स्थिति पर निर्भर करेगा। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वे संभवत: शनिवार को रायपुर पहुंच सकती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भी रायपुर पहुंच गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु भी शाम तक रायपुर पहुंच जाएंगे। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की टीम पहले ही यहां पहुंच चुकी है। कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के दूसरे 45 नेताओं के आने का क्रम गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक का है। इन नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार जैसे नेता शामिल हैं।

 

12 पूर्व मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं

इस महाधिवेशन में 12 पूर्व मुख्यमंत्री भी शिरकत करने पहुंच रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, अशोक चह्वाण, पृथ्वीराज चह्वाण, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम. वीरप्पा मोइली, पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे वी. नारायणसामी, आंध्र प्रदेश के सीएम रह चुके एन. किरण कुमार रेड्‌डी, पंजाब के मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्‌टल भी हैं। इनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुट मिथि और नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर भी पहुंचने वाले हैं।

 

मुख्यमंत्री बोले, पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत को उत्सुक है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस का इतना बड़ा आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल जी सहित पूरा केंद्रीय नेतृत्व, इसके साथ दूसरे प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होने पहुंच रहे हैं। हम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ उनके स्वागत के लिए उत्सुक है। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और उसके तुरंत बाद इस महाधिवेशन के जरिये कांग्रेस लोगों के मुद्दे उठा रही है। उनसे जुड़ने का काम कर रही है।

 

महाधिवेशन स्थल पर एयरकंडीशंन डोम

कांग्रेस के 24 से 26 फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए नवा रायपुर के मेला स्थल पर 12 से ज्यादा डोम तैयार किये गये हैं। प्रत्येक डोम एयरकंडीशंड है। अधिवेशन के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। जिस डोम में सारे वीआईपी रहेंगे, उसमें बड़ा मंच बनाया गया है। यह थीम बेस्ड है। भोजन, बैठक, मीडिया गैलरी सहित सभी डोम एयरकंडीशंड होंगे। अधिवेशन में शामिल होने वाले लगभग 15 हजार सदस्य और ड्यूटी में लगे 5 हजार लोगों के लिए रोजाना वहीं भोजन बनेगा।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Congress Convention, Congress Convention 2023, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Breaking News : तमिलनाडु में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना, पुलिस अलर्ट
Next Article   CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार टैंकर ने बैलगाड़ी को मारी जोरदार ठोकर, बैल समेत किसान की मौत    CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार टैंकर ने बैलगाड़ी को मारी जोरदार ठोकर, बैल समेत किसान की मौत 

Latest News

CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
लापरवाह अधिकारी पर गिरी गाज: युक्तियुक्तकरण में भारी गड़बड़ी,गरियाबंद कलेक्टर ने मांगा कार्रवाई, शासन को भेजा प्रस्ताव
Grand News June 8, 2025
गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?