Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NATIONAL NEWS : छात्र ने महिला प्राचार्य के ऊपर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, अस्पताल में मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALइंदौरक्राइमदेशमध्य प्रदेशसामाजिक

NATIONAL NEWS : छात्र ने महिला प्राचार्य के ऊपर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, अस्पताल में मौत

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/25 at 11:45 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश। NATIONAL NEWS : इंदौर के बीएम कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा जिंदगी की जंग हार गई है। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। जिंदगी और मौत के बीच पांच दिन चले द्वंद के बाद शनिवार तड़के चार बजे चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ा। इससे पहले आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव पर कलेक्टर डा.इलैयाराजा टी ने रासुका लगा दी। पुलिस ने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी सहित रासुका का प्रस्ताव भेजा था।

- Advertisement -

प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर जलाने युवक पर कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ने रासुका लगा दी है। आरोपी पर रासुका लगाने का प्रस्ताव पुलिस ने आपराधिक मामलों की जानकारी के साथ भेजा था। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उसे घटना स्थल पर ले आई और घटना का रूपांतरण करवाया। इसके अलावा घटना के समय प्रयोग की जाने वाली बाइक सहित सभी सामाग्री को जब्त कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

क्या था मामला?

इंदौर के एक निजी फार्मेसी कॅालेज के पूर्व छात्र ने कॅालेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया था। कहा जा रहा है कि प्रिंसिपल और छात्र के बीच मार्कशीट को लेकर कुछ दिन पहले से विवाद चल रहा था जिसकी वजह से दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। कॅालेज से छुट्टी होने के बाद प्रिंसिपल अपनी गाड़ी में बैठकर घर जाने के लिए रवाना हो रही थीं कि इसी दौरान छात्र ने उनपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गाड़ी और पेट्रोल होने की वजह से आग प्रिंसिपल आग की लपटों से घिर गई और बुरी तरह जल गईं, उसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया था।

- Advertisement -

आरोपी छात्र का कहना है कि वह फार्मेसी का छात्र था लेकिन कॅालेज द्वारा उसकी मार्कशीट नहीं दी जा रही थी जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा परेशान था और यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ। हालांकि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मार्कशीट के लिए उसे और उसके परिजनों को कई फोन किए गए लेकिन वह मार्कशीट लेने नहीं आया।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #National News, GRAND NEWS, INDIA, National News मध्यप्रदेश, इंदौर, महिला प्राचार्य की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT NEWS : कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी, शटर और शीशे के दरवाजों समेत कई कांच के सामान टूटे
Next Article CG BREAKING : नक्सलियों पर पुलिस ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, 6 माओवादी ढ़ेर, गोलीबारी अब भी जारी  CG BREAKING NEWS : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG के तीन जवान शहीद, 2 गंभीर…

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?