Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Breaking news : भाजपा के दिग्गज नेता ने की मनीष सिसोदिया की तारीफ, किया बड़ा खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Breaking news : भाजपा के दिग्गज नेता ने की मनीष सिसोदिया की तारीफ, किया बड़ा खुलासा

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/03/01 at 1:46 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर भाजपा के वयोवृद्ध नेता शांता कुमार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा मनीष सिसोदिया को ईमानदार और साफ सुथरी छवि वाला नेता बताते हुए जमकर तारीफ की है। उन्होंने विस्तार से लिखी एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मनीष सिसोदिया साफ सुधरी छवि वाले शानदार काम करने वाले उप मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध हुए, लेकिन आज वही जेल में बंद हैं।’ शांता कुमार ने कहा कि दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लग रहे है। यह सोचना भी बहुत कठिन है कि बिना किसी अपराध के सीबीआई ने सिसोदिया को जेल में डाला।

- Advertisement -

शांता कुमार ने कहा कि सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया और फिर भी वे करप्शन के मामले में जेल गए हैं। इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई हैं कि सदाचार के स्टेशन से चलने वाली हर गाड़ी अब भ्रष्टाचार के स्टेशन पर पहुंच रही है। यही नहीं उन्होंने कहा कि निजी तौर पर तो मनीष सिसोदिया बेहद ईमानदार शख्स हैं, लेकिन पार्टी और चुनाव के लिए धन इक्टठा करने के लिए यह सब कुछ किया होगा। उन्होंने कहा कि यदि यही सच है तो देश को गंभीरता के साथ कुछ फैसले करने होंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार की नाक के नीचे राजधानी दिल्ली में भाजपा को बुरी तरह से हरा कर सरकार बनाई। पांच साल काम किया, लेकिन फिर दोबारा सरकार बनाई। 11 साल पहले भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन से जन्मी पार्टी की यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी। भाजपा नेता ने कहा कि यह बात भी सोचने वाली है कि सिसोदिया के घर की तलाशी हुई और लॉकर भी खंगाले गए, लेकिन सीबीआई को जांच में कुछ भी नहीं मिला। कुल मिला कर उन पर आरोप यही है कि ऐसी शराब की नीति बनाई जिससे व्यापारियों को लाभ हुआ।

- Advertisement -

चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कहा- काले धन से हो रही फंडिंग

- Advertisement -

इससे यह नतीजा निकलता है कि सिसोदिया खुद तो ईमानदार हैं, लेकिन पार्टी और चुनाव के लिए धन इक्टठा करने के लिए यह सब कुछ किया होगा। उन्होंने कहा 75 साल की आजादी के बाद आज भारत वहां पहुंचा है जहां हमारा लोकतंत्र काले धन और झूठ से शुरू होता है। चुनाव पर खर्च होने वाले करोड़ों अरबों रुपया केवल काला धन होता है। पार्टियां बड़े बड़े व्यापारियों से धन लेती हैं। वे व्यापारी दान नही देते। सरकार की मदद से भ्रष्टाचार द्वारा अपना पैसा पूरा करते है।

TAGGED: cbi arrest manish sisodia, cbi raid on manish sisodia, cbi raids manish sisodia, cbi summons manish sisodia, deputy cm manish sisodia, manish sisodia, manish sisodia arrest, manish sisodia arrest news, manish sisodia arrested, manish sisodia arrested live news, manish sisodia cbi, manish sisodia cbi raid, manish sisodia latest, manish sisodia latest news, manish sisodia latest news today, manish sisodia live, manish sisodia news, manish sisodia over cbi raids
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG NEWS : ITBP जवानों के हाथ लगे नक्सलियों के हथियार, जंगल में छिपाकर रखें थे राइफल
Next Article CG CRIME NEWS : पुलिस को मिली कामयाबी : 21 लाख की ठगी के मामले दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CGNEWS:झिरमिट्टी खरफरी नाला में 285.55 लाख एनीकट निर्माण कार्य का विधायक राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन।
Grand News अंबिकापुर छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : दुर्गूकोंदल में अवैध रेत उत्खनन का तांडव : वायरल वीडियो, माइनिंग अधिकारी पर उठे सवाल
Grand News May 12, 2025
CG NEWS : मकान में बिना कपड़ों के मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 12, 2025
CG NEWS : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल, नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?