Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्गदुर्घटनासामाजिक

CG NEWS : पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/05 at 9:01 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दुर्ग। CG NEWS : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम दैमार में शनिवार दोपहर आगजनी की घटना हो हुई। एक घर में आग लगने से वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आस पड़ोस के 6 और मकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ मकानों में रखा समान और पैसे भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले जगन्नाथ ठाकुर के घर में लगी थी। जगन्नाथ सुबह शराब पीकर अपने घर पहुंचा था।

नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगाई और भाग निकला। पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल हादसे के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश है। शिकायत की भी तैयारी है।

एसडीओपी ने बताया कि आग सबसे पहले जगन्नाथ के घर में लगी थी। उसके घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होकर पड़ोसी बड़े भाई के घर तक पहुंच गया। इससे जगन्नाथ के बड़े भाई के घर में आग लग गी। इसके बाद आग तारा साहू, बलि साहू, काशी ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर तक पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक आग लगने से मदन के घर में रखे 50 कट्टा धान जलकर खाक हो गया। वहीं उसके घर में रखा 50 हजार रुपए भी जल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर में रखा कुछ समान सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, CG NEWS Durg, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, पत्नी से विवाद पर युवक ने फूंका अपना घर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article AMAZON’S HOLI SALE : मिल रहा धमाकेदार ऑफर, सस्ते में खरीद सकते है मोबाइल से लेकर अन्य सामान…
Next Article Earthquake in Uttarkashi Today : भूकंप के तीन झटकों से कांप उठी धरती! दहशत में घर से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?