Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पति ने फावड़े से पत्नी के सिर पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत, बचाने आये बच्चों को भी पीटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

CG NEWS : पति ने फावड़े से पत्नी के सिर पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत, बचाने आये बच्चों को भी पीटा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/07 at 2:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पति ने फावड़े से पत्नी के सिर पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत, बचाने आये बच्चों को भी पीटा
CG NEWS : पति ने फावड़े से पत्नी के सिर पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत, बचाने आये बच्चों को भी पीटा
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

दंतेवाड़ा। CG NEWS : जिले के एक बुजुर्ग ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शराब के नशे में धुत बुजुर्ग ने फावड़े से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे वो बेसुध हो गई। वहीं दूसरे दिन जब बड़ा बेटा मेले से घर लौटा तो उसने आंगन में पड़ी अपनी मां को देख अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, दुगेली का रहने वाला बुजुर्ग हूंगा (53) 28 फरवरी को नशे में धुत होकर घर आया था। उस समय घर में उसका छोटा बेटा मनोज, बेटी लक्ष्मी और पत्नी थी। बड़ा बेटा विजय मेला देखने के लिए भांसी गया हुआ था। 28 फरवरी की रात किसी बात को लेकर हूंगा का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, उसने अपनी पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी। मां की पिटाई होता देख छोटे बेटे मनोज और बेटी लक्ष्मी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन हूंगा ने उन्हें भी पीटा।

 

इसके बाद दोनों भाई-बहन डर की वजह से पड़ोसी के घर में जाकर छिप गए। हूंगा और उसकी पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, उसने घर पर रखे फावड़े से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हूंगा घर के अंदर जाकर सो गया। अगले दिन सुबह बड़ा बेटा विजय जब मेले से लौटा तो उसने घर के बाहर आंगन में खून से लथपथ मां को देखा। इसी बीच भाई-बहन भी पड़ोसी के घर से अपने घर पहुंचे।

 

उन्होंने फौरन अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां 2 मार्च की सुबह 6 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। भाई बहनों से जब पूछा तो पता चला कि पिता ने मां की पिटाई की थी। विजय ने मामले की रिपोर्ट बचेली थाना में दर्ज करवाई। हालांकि, पुलिस आरोपी को पकड़ती उससे पहले वह बीमार हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं जब ठीक हुआ तो उसकी सोमवार 6 मार्च को गिरफ्तारी की गई। बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि आरोपी हूंगा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT NEWS : धर्मपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार इनोवा ने नौ लोगों को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत
Next Article Holi 2023: Don't worry if your smartphone has fallen in water, fix your mobile with this trick Holi 2023 : पानी में गिर गया है स्मार्टफोन तो ना हों परेशान, इस ट्रिक से करें मोबाइल ठीक

Latest News

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्य सचिव को दी जायेगी विदाई 
छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?