Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : NIT रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, टैलेंट हंट, फन गेम्स जैसे मनोरंजक कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया हुनर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़मनोरंजनरायपुरसामाजिक

RAIPUR NEWS : NIT रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, टैलेंट हंट, फन गेम्स जैसे मनोरंजक कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया हुनर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/07 at 4:41 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके समाज में दिए जा रहे, योगदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम असिस्टैंट प्रोफेसर, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, डॉ. मृदु साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, डॉ. इभा कोले, असिस्टैंट प्रोफेसर, वास्तुकला विभाग, शैलोनील साहू, असिस्टैंट प्रोफेसर, वास्तुकला विभाग श्रुति शरद नगदेवे और असिस्टैंट प्रोफेसर, वास्तुकला विभाग, देवांशी गौर के मार्गदर्शन में हुआ।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, डॉ. शुभ्रता गुप्ता, सम्मानीय अतिथि प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, डॉ. एस. एल. सिन्हा तथा विशेष अतिथि विभागाध्यक्ष, वास्तुकला विभाग, डॉ. स्वस्ती स्थापक रही। सभी प्रमुख अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -


डॉ. स्वस्ती स्थापक ने महिला जागरूकता पर जोर दिया एवं सभी कार्यों में समान भागीदारी के लिए उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया। डॉ. एस. एल. सिन्हा ने महिलाओं की समाज में अहमियत एवं उनके योगदान की प्रशंसा की। डॉ. शुभ्रता गुप्ता ने हर परिस्थितियों का सामना करने एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस दौरान संस्थान की महिला सफाईकर्मियों व कर्मचारियों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहन स्वरूप पुरूस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद डॉ. मृदु साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने संस्थान के महिला फैकल्टी मेंबर्स द्वारा संचालित ‘आशीर्वाद’ नामक समूह के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि किस तरह से आशीर्वाद समूह वृद्धाश्रम, अनाथालय, विकलांग बच्चे एवं अनेक सामाजिक कार्यों में योगदान देता है।

- Advertisement -

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान ‘टैलेंट हंट प्रतियोगिता’ आयोजित की गई. जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई, साथ ही उन्होंने कविताएं, गानों, स्टोरी टेलिंग, नृत्य ,मोनो-एक्ट आदि की प्रस्तुति दी। लग जा गले , भंवरे की गुंजन है मेरा दिल , और दिल है छोटा सा जैसे गानों की प्रस्तुती से प्रतिभागियों से सबका मन मोह लिया। इसके अलावां सभी उपस्थित सदस्यों के लिए फन गेम्स का भी आयोजन किया गया जिसमें ड्रैगन रोल ,स्केवेंजेर हंट जैसे फनी गेम्स प्रतिभागियों को खिलाए गए , सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार में गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा भारत देश के इतिहास और वर्तमान को गौरवान्वित करती एक लघु फिल्म भी कार्यक्रम में दिखाई गई। जिसमें प्रमुख रूप से उन प्रमुख नारियों के बारे में बताया गया जिन्होंने अपने महान कार्यों से देश का नाम रोशन किया है। मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की डॉ. हीना चावड़ा द्वारा महिला परामर्श सत्र का संचालन किया गया। जिसमे उन्होंने शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान देने और तनाव को दूर करने पर जोर दिया। हर परिस्थितियों का सामना करने एवं निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS एनआईटी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, एनआईटी, ग्रैंड न्यूज़, टैलेंट हंट प्रतियोगिता, प्रतियोगिता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING: Balodabazar road accident: CM Baghel announced, four lakh rupees will be given to the relatives of the deceased and one lakh rupees to the injured CG NEWS : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
Next Article CG NEWS : तहसीलदार व नायब तहसीलदार का तबादला, आदेश जारी   CG BREAKING : SDM ने की बड़ी कार्रवाई, 8 लापरवाह पटवारियों को शो-कॉज नोटिस किया जारी, 3 दिनों में मांगा जवाब

Latest News

BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
TRANSFER
CG BREAKING : शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए महासमुंद DEO, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : रायगढ़ पुलिस कप्तान की समीक्षा बैठक: गंभीर मामलों में दोष सिद्धि पर जोर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 10, 2025
India Pakistan War : भारत-PAK के बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों और अफसरों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता 
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?