Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News : ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत हुए शामिल, कहा – आज लोगों को आत्मिक शान्ति की जरूरत है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़

Raipur News : ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत हुए शामिल, कहा – आज लोगों को आत्मिक शान्ति की जरूरत है

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/03/13 at 9:46 PM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर ।Raipur News : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवं विधायक आज यहां रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह शामिल हुए। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर शांति सरोवर की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक स्वर्गीय कमला दीदी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

REad more : RAIPUR NEWS : बस स्टैंड में अवैध रूप से यात्रियों का टिकट काटकर वसूली, 9 बस एजेंट के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आज लोगों को आत्मिक शान्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कई साथी माउण्ट आबू जाने की इच्छा रखते हैं। मन में शान्ति होगी तो जनता की अच्छी सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अशांत मन से परमात्मा को याद नहीं कर सकते। हम सब उनकी संतान हैं और उनके समान बनना चाहते हैं।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़( Chhattisgarh) राज्य सांस्कृतिक परम्पराओं से भरपूर है

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रम्हाकुमारी हेमलता दीदी ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को माउण्ट आबू में आयोजित तीन दिवसीय राजयोग शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परम्पराओं से भरपूर है। लोगों को आज नैतिकता और आध्यात्मिकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

माउण्ट आबू की भूमि श्रेष्ठ पावन भूमि है

प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हाकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि यह भूमि भावनाओं से भरी हुई है। यह भूमि अयोध्यापति  राम का ननिहाल रहा है। माउण्ट आबू की भूमि श्रेष्ठ पावन भूमि है।

ये रहे उपस्थित

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री  रविन्द्र चौबे, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव  शिशुपाल सिंह सोरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी,  पुन्नूलाल मोहले, विधायक  ननकी राम कँवर,  कुलदीप जुनेजा,  अरूण वोरा,  शिवरतन शर्मा,  धरमजीत सिंह,  प्रमोद शर्मा,  दलेश्वर साहू, डॉ. प्रीतम राम,  रजनीश सिंह, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, सावित्री मनोज मण्डावी, अनिता योगेन्द्र शर्मा,  संगीता सिन्हा,  उत्तरी जांगड़े भी उपस्थित थीं। स्नेह मिलन समारोह में अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

बाल कलाकारों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…गीत पर नृत्य प्रस्तुत

समारोह में रायपुर के बाल कलाकारों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अन्त में भिलाई सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन धमतरी सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने किया।

TAGGED: @RAIPUR, # Chief Minister Bhupesh Baghel, #bhilaikibhalai, #bhupeshbaghel, #bhupeshbaghelinc, #chhattisgarhgovernment, #chhattisgarhiya, #Chief Minister Baghel, #congressparty, #development, #devendrayadavfc, #foundationday, #indiannationalcongress, #mohanmarkam, #plpunia, #progress, #rajivgandhi, #republicday, #sanvidhan, #soniagandhiji, CG BREAKING, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarhcongress, cm baghel, congress, gandhiji, INC, INDIA, news, NSUI, POLITICAL, RAHULGANDHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article उर्फी जावेद ने मोजा काटकर बनाया अपने लिए ट्रांसपेरेंट टॉप, और बताया कि कैसे आप भी स्टॉकिंग्स काटकर एक सैक्सी टॉप बना सकते हैं
Next Article Railways: Good news for railway passengers: Senior citizens will again get 50% discount on rail fares! Demand raised in Parliament Railways : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! सीनियर सिटिजंस को रेल किराए में फिर से मिलेगी 50% की छूट! संसद में उठी मांग..

Latest News

Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?