Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा लाभांश एवं लीज रेंट की 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा लाभांश एवं लीज रेंट की 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/14 at 8:54 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS: Chhattisgarh State Forest Development Corporation handed over a check of Rs 3.51 crore towards dividend and lease rent to the Chief Minister
SHARE

रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की वर्ष 2021-22 के लाभांश 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR NEWS : कल भाजपा का विधानसभा घेराव : राजधानी पुलिस ने बनाया रूट प्लान, इन रास्ते का करें उपयोग, नहीं तो…

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ए.के. भट्ट उपस्थित थे।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ राज्य वन निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वन विकास निगम द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों से राज्य के वनांचल में रहने वाले वनवासियों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के ग्रामीणों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु उन्हें सतत् रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। निगम द्वारा बैंक अथवा किसी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया गया है, न ही निगम को राज्य शासन से कोई अनुदान प्राप्त होता है। वन विकास निगम राज्य में हरियाली के प्रसार एवं पर्यावरणीय विकास हेतु कृत संकल्प है।

- Advertisement -

वन विकास निगम के प्रबंध संचालक ए.के. भटट द्वारा मुख्यमंत्री को बताया कि वन विकास निगम द्वारा भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य आयोजना अंतर्गत रोपित किये गये सागौन वृक्षारोपण के विरलन से प्राप्त वनोपज के विक्रय एवं अन्य आय से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 69 करोड़ 11 लाख रूपए की आय हुई तथा विभिन्न कार्यों पर 31 करोड़ 79 लाख रूपए व्यय हुआ है। वर्ष के दौरान निगम को 36 करोड़ 48 लाख रूपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ हुआ है।

वर्ष 2021-22 में निगम द्वारा 1982 हेक्टेयर क्षेत्र में 35 लाख सागौन तथा छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यावरण सुधार हेतु डिपाजिट रोपण योजना अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त राशि से 7 लाख 47 हजार मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में 2021-22 में 13,504 घनमीटर इमारती काष्ठ 7,845 नग बल्ली, 5,698 नग जलाऊ चट्टा तथा 86 नोशनल टन बांस का उत्पादन हुआ है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article H3N2 Virus: हो जाए सावधान, कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर, ICU बच्चों से फुल, 5 से कम उम्र वालों को ज्यादा खतरा
Next Article Sapna Choudhary Western Look : हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी पर चढ़ा विदेशी लुक का खुमार, वेस्टर्न कपड़ों में दिए कातिलाना पोज

Latest News

CG News झीरम घाटी नक्सली हमले के शहीद नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ May 26, 2025
Raigarh Accident Breaking : तेज रफ्तार बाइक और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 26, 2025
Adah Sharma CG Song : बॉलीवुड एक्ट्रेस अदाह शर्मा का छत्तीसगढ़ी गाना हो रहा वायरल, फैंस हुए दीवाने
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ मनोरंजन May 26, 2025
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा नीलगाय और गौर का झुंड, ट्रैप कैमरे में क़ैद हुई दुर्लभ तस्वीरें और वीडियो
Grand News May 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?