Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था CAF का जवान, कर दी अपनी ही पत्नी की हत्या, जानिये पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा

CG CRIME NEWS : प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था CAF का जवान, कर दी अपनी ही पत्नी की हत्या, जानिये पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/16 at 5:26 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG CRIME NEWS : प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था CAF का जवान, कर दी अपनी ही पत्नी की हत्या, जानिये पूरा मामला 
CG CRIME NEWS : प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था CAF का जवान, कर दी अपनी ही पत्नी की हत्या, जानिये पूरा मामला 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के मैनपाट के सुपलगा स्थित मछली नदी से मिली युवती की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में उसकी हत्या की गई थी। उसे किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही मारा था। युवती ने एक महीने पहले ही CAF(छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स ) जवान से प्रेम विवाह किया था। मगर जवान कहीं और शादी करना चाहता था। इसलिए जबरदस्ती हुई से शादी से परेशान था। जिसके बाद मौका मिलते ही उसने पत्नी की हत्या कर दी। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। लाश मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर की रहने वाली दिव्या गुलाब कुजूर (25 वर्ष) का CAF जवान मनीष तिर्की के साथ पिछले 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती अंबिकापुर में किराए का मकान लेकर स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी। वहीं जवान मैनपाट के ग्राम सुपलगा का रहने वाला है और फिलहाल सुकमा में पदस्थ है। आरोपी मनीष तिर्की (31 वर्ष) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 18वीं बटालियन का जवान है।

 

महीनेभर पहले दोनों ने कोर्ट में जाकर प्रेम विवाह किया था। इसी बीच 2 मार्च को अचानक युवती लापता हो गई। 6 मार्च को सीएएफ जवान मनीष तिर्की ने कमलेश्वरपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और ड्यूटी पर सुकमा चला गया।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच बुधवार यानि 15 मार्च की दोपहर ग्राम सुपलगा स्थित मछली नदी की खोह में ग्रामीणों ने युवती की लाश का कुछ हिस्सा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान गुम युवती दिव्या गुलाब कुजूर के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि आखिरी बार युवती अपने पति के साथ ही दिखाई दी थी, जिसके कारण पुलिस का शक पति पर गहरा गया। पुलिस ने सीएएफ जवान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

 

आरोपी ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने 2 मार्च को ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को मछली नदी में पत्थरों के बीच दफन कर दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने 4 दिन बाद खुद थाने जाकर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्रेम प्रसंग के कारण दबाव में था आरोपी

आरोपी ने बताया कि वो दिव्या से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन युवती ने उस पर बहुत दबाव बनाया था, जिसके कारण उसने मजबूरी में शादी की थी। पहले दोनों ने मंदिर में शादी की, फिर कोर्ट में शपथपत्र दाखिल किया। यही वजह है कि उसने सुनियोजित तरीके से पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपी ने ये भी कहा कि उसकी शादी कहीं और फिक्स हो गई थी, लेकिन युवती अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं थी और उसे कहीं और शादी नहीं करने देना चाह रही थी।

 

नदी में पत्नी को गिराकर गला दबाकर की थी हत्या

 

आरोपी ने बताया कि 2 मार्च को पत्नी दिव्या को अंबिकापुर से अपनी बाइक पर बिठाकर वह अपने गृह ग्राम सुपलगा गया था। यहां पहले से ही उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई हुई थी। घर से लगे मछली नदी के दूसरी ओर गेहूं की फसल की सिंचाई करने का बहाना बनाकर वह पत्नी को नदी के दूसरी ओर ले जा रहा था। पत्नी को पीठ पर बैठाकर नदी पार कराने के दौरान सुनियोजित तरीके से उसने नदी में ही पत्नी को गिरा कर गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को पत्थरों के खोह में ऐसी जगह पर छिपा दिया था, जहां किसी की नजर न पड़े।

 

आरोपी की निशानदेही पर लाश किया बरामद

इसके बाद पुलिस टीम मायकेवालों और आरोपी को लेकर मछली नदी पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका के दोनों हाथ बिजली के तार से बंधे हुए थे। तार के एक हिस्से को मोटी लकड़ी से बांध पत्थरों के बीच इस तरीके से फंसा दिया गया था कि पानी के तेज बहाव में भी शव पत्थरों के बीच से बहकर नदी में ना आए।

 

आरोपी की भाभी की बहन थी पत्नी दिव्या

पुलिस ने बताया कि मृतका दिव्या आरोपी की बड़ी भाभी की बहन थी। इसी कारण मृतका का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। लगभग तीन वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। सीएएफ का जवान मनेन्द्रगढ़ बटालियन का था। वर्तमान में सुकमा में ई कंपनी में अपनी सेवा दे रहा था। एक माह की छुट्टी पर वह अपने गांव वापस लौटा था।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्लेसमेंट कैम्प CG JOB ALERT : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 170 पदों पर निकली बंपर भर्ती
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल की पहल से प्रदेशवासियों के बचे 100 करोड़ रूपये, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर जरुरतमंदो के लिए बन रही जीवनरक्षक CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल की पहल से प्रदेशवासियों के बचे 100 करोड़ रूपये, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर जरुरतमंदो के लिए बन रही जीवनरक्षक

Latest News

BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News May 10, 2025
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Grand News May 10, 2025
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?