Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME : फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 3 महिला और 5 युवक गई गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

CG CRIME : फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 3 महिला और 5 युवक गई गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/18 at 7:01 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG CRIME: The gang that cheated crores by operating fake call centers was busted, 3 women and 5 youths were arrested, this is how it was revealed...
SHARE

रायपुर : CG CRIME : राजधानी पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर करोड़ो की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में 5 पुरूष और 3 महिलाओँ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें :  Raipur Crime : अवैध गांजे की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद…

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, हसन कॉलोनी थाना टिकरापारा के रहने वाले महफूज अंसारी ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ है, जो भिलाई स्टील प्लांट में लाईजनिंग का काम करता है। 16 फरवरी 2022 को मोबाईल नंबर में अज्ञात मोबाईल नंबर 9990296414 के धारक द्वारा फोन कर अपना नाम सुजाता जैन बताते हुए स्वयं को सिटी फाईनेंस बैंक मुंबई का कस्टमर मैनेजर बताकर प्रार्थी को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देते हुए प्रार्थी को विश्वास में लेकर लोन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने हेतु प्रोसेसिंग फीस के रूप में 4 हजार की मांग के साथ-साथ आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को व्हाट्सएप में भेजने हेतु कहा गया, जिस पर प्रार्थी द्वारा 19 फरवरी 2022 को सुजाता जैन के बताये अनुसार यूनियन बैंक के खाता में 4हजार रूपये जमा कराये।

- Advertisement -

इसी प्रकार प्रार्थी लोन प्राप्त करने के उम्मीद में उक्त बैंक के कर्मचारियों द्वारा फोन कर रकम की मांग करने पर अलग-अलग किश्तों में 23 फरवरी 2022 से 13 अक्टूबर 2022 तक प्रार्थी ने रकम जमा कराये लेकिन लोन प्राप्त नही होने पर प्रार्थी द्वारा जमा किये रकम की वापस मांग की गई, तब जमा किये गये रकम को वापस लौटाने के नाम उक्त बैंक के कर्मचारियो द्वारा प्रार्थी से जमा की हुई रकम को वापस करने हेतु पुनः रकम की मांग की गई जिस पर प्रार्थी द्वारा 21 अक्टूबर 2022 से 24 अक्टूबर 2023 तक रकम जमा कराये गये।

- Advertisement -

इस प्रकार व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रार्थी को विश्वास में लेकर 19 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2023 तक प्रार्थी से कुल 25,84,681/- रूपये अलग-अलग बैंक खातों में प्राप्त कर प्रार्थी के साथ ठगी किया गया है। जिस पर अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारकों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर कॉल आया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही प्रार्थी द्वारा जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किये गये थे उन बैंक खातों की भी जानकारी एकत्र कर आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों को दिल्ली के पटेल नगर में लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की 7 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली के पटेल नगर में कैम्प कर रही टीम को आरोपियों के पटेल नगर स्थित मकान में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर पहुंच कर मकान में रेड कार्यवाही की गई, रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 5 पुरूष एवं 3 महिला सहित कुल 8 व्यक्ति उपस्थित पाये गये तथा मकान में आरोपियों द्वारा कॉल सेंटर संचालित करना पाया गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम यश वर्मा, अभिषेक कुमार झा, बृजेश कुमार, सन्नी कुमार, दिव्य गुप्ता, रंजीता यादव, रूची वर्मा एवं निशा कुमारी निवासी दिल्ली का होना बताया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा विगत 4 वर्षो से फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर देश भर में लोगों को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर पीड़ितों को अपने भरोसे में लेकर करोड़ों रूपये की ठगी करना बताया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 नग कम्प्यूटर सिस्टम, 2 नग लैपटॉप, 20 नग मोबाईल फोन, 01 नग टैबलेट एवं 10 नग (मोबाईल नम्बर) लॉग बुक डायरी जुमला कीमती लगभग 5 लाख रूपाये जप्त कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में 

01. यश वर्मा पिता अमित कुमार निवासी उत्तम नगर म.नं. के-01/119 थाना रावड़ी दिल्ली।

02. अभिषेक कुमार झाा पिता बिंदेश्वर झा निवासी सोनिया विहार म.नं. ए-310 थाना सोनिया विहार दिल्ली।

03. रंजीता यादव पिता सिंगासन यादव निवासी 58 हरिनगर मायापुरी, थाना मायापुरी दिल्ली।

04. दिव्य गुप्ता पिता स्व. नवीन कुमार गुप्ता निवासी ओमकार नगर थाना केश्व पुरम दिल्ली।

05. रूचि वर्मा पिता प्रेमलाल वर्मा निवासी पंजाबी बस्ती बलजीत नगर थाना पटेल नगर दिल्ली।

06. निशा कुमार पिता रामनरेश ठाकुर निवासी म.नं. 2094/48 प्रेमनगर थाना पटेल नगर दिल्ली।

07. ब्रिजेश कुमार पिता पारसनाथ निवासी सागरपुर थाना सागरपुर दिल्ली।

08. सन्नी कुमार पिता धर्मेन्द्र कुमार निवासी सारगपुर थाना सागरपुर दिल्ली।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG CRIME, CG CRIME : फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सीएम कल कांकेर में कोसरिया मरार समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल, 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Next Article CG NEWS : नवविवाहित जोड़ों को CM बघेल ने दी बधाई, कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर जताया खेद

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?