Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, इस मामले में करेगी पूछताछ, पवन खेड़ा और गहलोत समेत कांग्रेसी दिग्गज भी मौजूद 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BREAKING NEWS : राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, इस मामले में करेगी पूछताछ, पवन खेड़ा और गहलोत समेत कांग्रेसी दिग्गज भी मौजूद 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/19 at 1:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, इस मामले में करेगी पूछताछ, पवन खेड़ा और गहलोत समेत कांग्रेसी दिग्गज भी मौजूद 
BREAKING NEWS : राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, इस मामले में करेगी पूछताछ, पवन खेड़ा और गहलोत समेत कांग्रेसी दिग्गज भी मौजूद 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची है। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। जानकारी के लिए बता दें कि 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की है उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है। दिल्ली पुलिस राहुल से उन महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

स्पेशल सीपी ( एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने कहा कि हम राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

#WATCH | We've come here to talk to him. Rahul Gandhi gave a statement in Srinagar on Jan 30 that during Yatra he met several women & they told him that they had been raped…We're trying to get details from him so that justice can be given to victims: Special CP (L&O) SP Hooda pic.twitter.com/XDHru2VUMJ

— ANI (@ANI) March 19, 2023

 

हमलावर कांग्रेस

राहुल गांधी के घर के बाहर दिल्ली पुलिस की किलेबंदी को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। मामले में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त किए 45 दिन हो चुके हैं। वे (दिल्ली पुलिस) 45 दिनों के बाद पूछताछ के लिए जा रहे हैं। अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए? राहुल गांधी की कानूनी टीम कानून के अनुसार इसका जवाब देगी।

अमित शाह के आदेश पर पहुंची पुलिसः गहलोत

उधर, मामले में कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि बिना अमित शाह के आदेश के पुलिस किसी राष्ट्रीय नेता के घर में बेवजह घुसने का ऐसा दुस्साहस नहीं कर सकती। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नोटिस मिला है और वह इसका जवाब देंगे लेकिन फिर भी पुलिस उनके घर गई।

 

राहुल के घर के बाहर पुलिस का पहरा

राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद हैं। घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। गेट के बाहर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौजूद है।

 

राहुल से मिलने पहुंचे कांग्रेस दिग्गज

वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस दिग्गज नेता भी राहुल गांधी के आवास पहुंच गए हैं। पवन खेड़ा को पहले घर के बाहर गेट पर पुलिस ने रोका लेकिन, कुछ देर बाद उन्हें अंदर जाने दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत और शक्ति सिंह गोहिल भी राहुल से मिलने उनके आवास पहुंच गए हैं।

 

 

TAGGED: # latest news, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : लीजेंड्स क्रिकेट लीग में छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा…
Next Article CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर दिया धन्यवाद  CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर दिया धन्यवाद 

Latest News

CG NEWS : लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Grand News May 18, 2025
CG NEWS : घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग की मौत
छत्तीसगढ़ दुर्ग May 18, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक ने थाना भखारा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: गोदड़ी वाला धाम में आगामी 7 जून को अम्मा चोले वाली का बरसी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?