Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राहुल गाँधी के घर पुलिस पहुँचने की खबर से भड़के सीएम बघेल, ट्वीट कर कही यह बात 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़देश

CG NEWS : राहुल गाँधी के घर पुलिस पहुँचने की खबर से भड़के सीएम बघेल, ट्वीट कर कही यह बात 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/19 at 3:34 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर सीएम बघेल ने जताई जमकर नाराजगी, कहा - हम चोरों से डरने वाले नहीं हैं, चाहे उनका सरनेम जो भी हो 
CG BIG NEWS : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर सीएम बघेल ने जताई जमकर नाराजगी, कहा - हम चोरों से डरने वाले नहीं हैं, चाहे उनका सरनेम जो भी हो 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के घर पुलिस पहुँचने की खबर से कांग्रेस में आक्रोश देखने को मिल रहा है, पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस कदम को गलत बताया था तो वहीं अब छत्तीसगढ़ के मुखियां भूपेश बघेल ने भी मोर्चा सम्हाल लिया हैं।

- Advertisement -

उन्होंने अपने ट्वीट पर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा हैं कि –  “उस ‘एक अकेले’ को बचाने के लिए वो ‘दो अकेले’ पूरी सिद्धत से दिन-रात लगे हैं।

- Advertisement -

संसद में माइक बंद, सांसदों के मार्च पर रोक और जब सारी कोशिशें विफल हुईं और देश का सवाल अडिग रहा तो अब श्री राहुल गाँधी जी के घर पर दिल्ली पुलिस भेज दी। आप ‘दोस्ती’ के सवालों से ध्यान नहीं भटका सकते।

 

उस 'एक अकेले' को बचाने के लिए वो 'दो अकेले' पूरी सिद्धत से दिन-रात लगे हैं।

संसद में माइक बंद, सांसदों के मार्च पर रोक और जब सारी कोशिशें विफल हुईं और देश का सवाल अडिग रहा तो अब श्री @RahulGandhi जी के घर पर दिल्ली पुलिस भेज दी।

आप ‘दोस्ती’ के सवालों से ध्यान नहीं भटका सकते।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 19, 2023

ALSO READ : BREAKING NEWS : राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, इस मामले में करेगी पूछताछ, पवन खेड़ा और गहलोत समेत कांग्रेसी दिग्गज भी मौजूद 

 

बता दें कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची है। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है।

 

हमलावर कांग्रेस

राहुल गांधी के घर के बाहर दिल्ली पुलिस की किलेबंदी को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। मामले में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त किए 45 दिन हो चुके हैं। वे (दिल्ली पुलिस) 45 दिनों के बाद पूछताछ के लिए जा रहे हैं। अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए? राहुल गांधी की कानूनी टीम कानून के अनुसार इसका जवाब देगी।

अमित शाह के आदेश पर पहुंची पुलिसः गहलोत

उधर, मामले में कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि बिना अमित शाह के आदेश के पुलिस किसी राष्ट्रीय नेता के घर में बेवजह घुसने का ऐसा दुस्साहस नहीं कर सकती। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नोटिस मिला है और वह इसका जवाब देंगे लेकिन फिर भी पुलिस उनके घर गई।

 

राहुल के घर के बाहर पुलिस का पहरा

राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद हैं। घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। गेट के बाहर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौजूद है।

 

राहुल से मिलने पहुंचे कांग्रेस दिग्गज

वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस दिग्गज नेता भी राहुल गांधी के आवास पहुंच गए हैं। पवन खेड़ा को पहले घर के बाहर गेट पर पुलिस ने रोका लेकिन, कुछ देर बाद उन्हें अंदर जाने दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत और शक्ति सिंह गोहिल भी राहुल से मिलने उनके आवास पहुंच गए हैं।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश  CG BREAKING : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश 
Next Article  CG NEWS : गांव के बीच-बस्ती में अचानक घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों में मचा हड़कंप…

Latest News

CG : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में 17 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर आरोपी सुनील कंसारी गिरफ्तार, AC में बैठकर थाने में पढ़ रहा पेपर
CG : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में 17 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर आरोपी सुनील कंसारी गिरफ्तार, AC में बैठकर थाने में पढ़ रहा पेपर
Grand News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 18, 2025
CG : टीकाकरण के बाद 5 साल की बच्ची को गंभीर रिएक्शन, शरीर में निकले फोड़े कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
CG : टीकाकरण के बाद 5 साल की बच्ची को गंभीर रिएक्शन, शरीर में निकले फोड़े कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
 CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली संगठनों की स्थिति और आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के विषय में दी जानकारी 
Grand News May 18, 2025
GRAND NEWS : स्कूटी से दीनदयाल कालोनी पहुंचे विधायक, लोगों से मुलाकात कर पूछी समस्याएं, तत्काल अधिकारियों से की बात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?