Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR BREAKING : महापौर ढ़ेबर ने गोबर पेंट से बने ब्रीफकेस से खोला नगर निगम के बजट का पिटारा, राजधानीवासियों को दी कई बड़ी सौगाते 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR BREAKING : महापौर ढ़ेबर ने गोबर पेंट से बने ब्रीफकेस से खोला नगर निगम के बजट का पिटारा, राजधानीवासियों को दी कई बड़ी सौगाते 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/21 at 6:00 PM
Neeraj Gupta
Share
8 Min Read
RAIPUR BREAKING : महापौर ढ़ेबर ने गोबर पेंट से बने ब्रीफकेस से खोला नगर निगम के बजट का पिटारा, राजधानीवासियों को दी कई बड़ी सौगाते 
RAIPUR BREAKING : महापौर ढ़ेबर ने गोबर पेंट से बने ब्रीफकेस से खोला नगर निगम के बजट का पिटारा, राजधानीवासियों को दी कई बड़ी सौगाते 
SHARE

Posted By Neeraj Gupta

रायपुर। RAIPUR BREAKING : महापौर एजाज ढेबर ने मंगलवार को रायपुर नगर निगम का बजट पेश किया। महापौर एजाज ढेबर गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे। इस ब्रीफकेस में एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ कामधेनु का चित्र अंकित था। यह चित्र शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। अपने बजट भाषण के दौरान महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दी।

Contents
Posted By Neeraj GuptaALSO READ : RAIPUR BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजटALSO READ : RAIPUR BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजटदेखें अहम घोषणाएं’
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

RAIPUR BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया चौदह सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

- Advertisement -

ALSO READ : RAIPUR BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

 

- Advertisement -

इस बार के बजट में जल कार्य के लिए 82 करोड़ रुपए, बड़े नालों के निर्माण पर खर्च करेंगे 15 करोड़ रुपए, सड़कों के डामरीकरण और कांक्रीटीकरण के लिए 19 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य और स्वछता पर 93 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये राशि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,सफाई के लिए मशीन खरीद स्वान बधियाकरण, मच्छर उन्मूलन, दवा खरीदी जैसे कार्यो पर खर्च होगी। इसके साथ ही खेल शिविर और प्रशिक्षण पर खर्च 2 करोड़ रुपए,नए उद्यानों की स्थापना, संधारण, खेल कूद सामग्री, वृक्षारोपण पर 19 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

ALSO READ : RAIPUR BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

 

सबके लिए आवास योजना पर निगम 39 करोड़ 50 लाख रुपए और अमृत मिशन योजना पर 150 करोड़ रुपए खर्च करेगा। वार्डों में 5 करोड़ रुपए की लागत से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है। वहीं BPL कार्डधारी युवाओं के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान और फूल चौक से आजाद चौक चौड़ीकरण के लिए भी राशि आंवटित की गई है।

 

देखें अहम घोषणाएं’

  • शहर के बड़े नालों को बनाना, मरम्मत, सीमेंट की सड़कें, डामरीकरण, मास्टर प्लान के अनुसार सड़के बनाना, फुटपाथ का डेवलपमेंट वगैरह करने के लिए 128 करोड़ 60 लाख 19 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • पीने की पानी की समस्या को दूर करने के लिए 82 करोड़ 75 लाख 61000 का प्रावधान किया गया है, जिसमें पेयजल से जुड़ी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।
  • मच्छर, आवारा कुत्ते और कचरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए 93 करोड़ 41 लाख 76000 का प्रावधान किया गया है । इसमें साफ सफाई मशीन की खरीदारी दवाइयां उपलब्ध कराने जैसी बातें शामिल हैं।
  • गरीबों की मदद करने 96 लाख 78000 रुपए का प्रावधान किया गया है, इसमें समाज सामाजिक कल्याण की योजनाएं चलाई जाएंगी।
  • रायपुर शहर की गरीब महिलाओं के लिए कुटीर उद्योग स्थापित करने और उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए 46 लाख 76000 का प्रावधान किया गया है।
  • अनुसूचित जाति जनजाति वालों के वार्डों के विकास के लिए भी अलग से प्रावधान किया गया है । 8 करोड़ 58 लाख 18000 रुपए इस पर खर्च किए जाएंगे। इस वर्ग के युवाओं और महिलाओं के व्यवसायिक प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी नगर निगम चलाएगा।
  • युवाओं के खेलकूद से जुड़ी सुविधाओं को शहर में विकसित करने के लिए 2 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है।
  • रायपुर शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए 19 करोड़ 84 लाख 81000 का प्रावधान किया गया है इसमें नए पार्क डेवलप किए जाएंगे। रायपुर शहर में 10 किलोमीटर के भीतर नगरीय वन विकास की अनुमति दी जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए संगोष्ठी का आयोजन भी नगर निगम कराएगा । इसके लिए 3 करोड़ 93 लाख 94000 रुपए तय किए गए हैं। नगर निगम के कर्मचारियों और जनता के लिए संगीत क्लब और सांस्कृतिक क्लब भी शुरू किए जाएंगे।
  • सबके लिए आवास योजना के तहत 39 करोड़ 50 लाख, बीएसयूपी के लिए 30 करोड़,अमृत मिशन के लिए 150 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • रायपुर शहर की सड़कों की मरम्मत का काम करीब 1 करोड़,सरोवर धरोहर योजना के तहत तालाबों का संरक्षण करीब 5 करोड रुपए , राजीव आवास योजना के लिए भी 40 लाख रुपए रखे गए हैं। खेल मैदानों को बेहतर करने के लिए 5 करोड़ा 50 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
  • रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर शहर में अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क लगाए जाएंगे । इसके लिए 2 करोड़।
  • रायपुर नगर निगम के हर वार्ड में सतत निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे और लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी इसके लिए 5 करोड़ दिए जाएंगे।
  • रायपुर शहर में स्मार्ट हेल्थ कियोस्क लगाए जाएंगे जिसमें बीपी शुगर की जांच होगी और निशुल्क सेवाएं दी जाएगी । रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 50 ऐसे कियोस्क लगाए जाने की तैयारी है, 3 करोड़ का प्रावधान है।
  • रायपुर शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण और ड्रेनेज सिस्टम की बेहतरी के लिए 18 करोड़, जी 20 समिट की तैयारी के लिए 20 करोड़ खर्चने की तैयारी है।
  • रायपुर शहर के फूल चौक से आजाद चौक तक सड़क का चौड़ीकरण होगा स्थानीय लोगों की सहमति के साथ। फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा।
  • रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या से निजात पाने के लिए डॉग शेल्टर का निर्माण किया जाएगा इसके लिए प्रथम चरण में 48 लाख 50000 रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • महादेव घाट के पुल सौंदर्यीकरण और वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए 1 करोड़, शहर के सभी गार्डन में बच्चों के लिए खेलने के सामान लगाए जाएंगे इसके लिए 2 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • शहर के सभी बाजारों में प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी, सुलभ शौचालय अंडरग्राउंड केबल सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी। शहर रायपुर शहर की सभी नालियों को कवर्ड करने का काम किया जाएगा।
  • रायपुर शहर में 1 से लेकर 10 साल तक की उम्र के बच्चों के शैक्षणिक विकास और खेलकूद मनोरंजन के लिए अप्पू घर बनाए जाएंगे।
  • महिला और बाल विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र में 1000 की क्षमता वाले शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू किए जाएंगे, यहां महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • रायपुर शहर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के मकसद से हाईटेक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ सेंटर शुरू किए जाएंगे इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान है।
  • रायपुर शहर से बहकर नदी में पहुंचने वाले 17 नालों के पानी को शुद्ध किया जाएगा, मोहल्ला क्लीनिक और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की कवरेज को बढ़ाया जाएगा। कचरा इकट्ठा करने के काम को और बेहतर करने के लिए 7 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur breaking, raipur breaking news, Raipur Hindi News, Raipur Municipal Corporation Budget 2023, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आ गया बोहार भाजी का मौसम, पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी, बाजारों में बढ़ी मांग…
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ ने की एक दिवसीय हड़ताल, 3 सुत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?