Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NATIONAL NEWS : रेल के AC-3 डिब्बे का सफर आज से सस्ता, रिजर्वेशन करवाने वालों के पैसे होंगे वापस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALTravelदिल्लीदेशसामाजिक

NATIONAL NEWS : रेल के AC-3 डिब्बे का सफर आज से सस्ता, रिजर्वेशन करवाने वालों के पैसे होंगे वापस

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/22 at 11:58 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। NATIONAL NEWS : भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। आज से AC 3 इकोनॉमी कोच का किराया कम हो गया है। अब यात्री गर्मी के मौसम में पहले से कम किराये में ट्रेन का सफर कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने एक अहम फैसला लेते हुए मंगलवार को इससे जुड़ा एक सर्कुलर जारी किया है।

Contents
क्या होता है AC 3 इकोनॉमी क्लासएक साल से बराबर था किराया

रेलवे बोर्ड के अनुसार पिछले साल AC इकोनॉमी क्लास के किराये में वृ़द्धि की गई थी। लेकिन अब रेल बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया है। ऐसे में AC 3 इकोनॉमी कोच का किराया सामान्य AC 3 क्लास के किराये से कम हो जाएगा। रेलवे बोर्ड का यह फैसला आज यानि बुधवार से लागू हो गया है। जिन यात्रियों ने ऑनलाइन या टिकट काउंटर से रिजर्वेशन करवा रखा है उन्हें पैसा रिफंड किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

क्या होता है AC 3 इकोनॉमी क्लास

सामान्य तौर पर AC 3 का किराया स्लीपर क्लास से ढाई से 3 गुना होता है। यात्रियों को कम पैसों में ऐसी का सफर करवाने के लिए रेलवे AC 3 इकोनॉमी की व्यवस्था लेकर आई थी। एसी थ्री इकोनॉमी कोच की सीटें पतली होती हैं, ऐसे में एक डिब्बे में ज्यादा यात्रियों को समाहित किया जाता है। AC 3 इकोनॉमी में बर्थ की संख्या 80 होती है। वहीं सामान्य AC 3 में सिर्फ 72 सीटें ही होती हैं। हालांकि यात्रियों को इस कोच में भी कंबल और चादर मुहैया कराया जाएगा।

एक साल से बराबर था किराया

रेलवे बोर्ड ने पिछले साल एक कमर्शल सर्कुलर जारी किया था, जिसके तहत AC 3 इकोनॉमी कोच और सामान्य AC 3 कोच का किराया एक समान कर दिया गया था। शुरुआत में इकोनॉमी कोच के यात्रियों को कंबल और चादर नहीं मिलते थे। लेकिन किराया बराबर होने के बाद यह सुविधा मिलने लगी थी। 21 मार्च को रेलवे ने एक सर्कुलर जारी कर पुरानी व्यवस्था को बहाल करने का फैसला लिया है।

TAGGED: # latest news, #National News, AC 3 इकोनॉमी कोच का किराया सामान्य, GRAND NEWS, INDIA, रेल के AC-3 डिब्बे का सफर आज से सस्ता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : इस सरकारी स्कूल में कद्दू, टमाटर, पत्ता गोभी उगाते हैं शिक्षक, पढ़ाने के साथ-साथ पौष्टिक भोजन भी खिलाते…
Next Article CG BREAKING : विधानसभा के द्वितीय सत्र की अधिसूचना जारी, 5 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, कुल 20 बैठकें होंगी CG VIDHANSABHA NEWS: सदन में उठा बकाया बिजली बिल का मुद्दा, सीएम बघेल ने दी जानकारी

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?