Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

CG NEWS : वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/23 at 1:57 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक 
CG NEWS : वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। उनके परिवार में पुत्र विनय छजलानी और पुत्रियां शीला और आभा हैं। सीएम बघेल ने पद्मश्री अभय छजलानी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि – नई दुनिया समूह के पूर्व प्रधान संपादक, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का समाचार दुखद है। वे ज़मीनी मुद्दों की समझ के साथ मूल्यों की पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार के सदस्यों को दुःख सहने की शक्ति दे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नई दुनिया समूह के पूर्व प्रधान संपादक, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का समाचार दुखद है।

वे ज़मीनी मुद्दों की समझ के साथ मूल्यों की पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार के सदस्यों को दुःख सहने की शक्ति दे। pic.twitter.com/NDp5Qf2d68

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 23, 2023

 

वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का जन्म 4 अगस्त 1934 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1955 में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया। 1963 में कार्यकारी संपादक का कार्यभार संभाला बाद में लंबे अरसे तक नईदुनिया के प्रधान संपादक भी रहे। वर्ष 1965 में उन्होंने पत्रकारिता के विश्व प्रमुख संस्थान थॉम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ (यूके) से स्नातक की उपाधि ली। हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र से इस प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले वे पहले पत्रकार थे। अभय छजलानी ने शहर के कई प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही वह खेलों से भी जुड़े रहे। लंबे समय तक वह मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : अवैध गांजे की तस्करी करते पांच आरोपी गिरफ्तार, दो कार समेत 80 Kg मादक पदार्थ जब्त
Next Article KORBA NEWS : जंगल से भटककर जनरल स्टोर में जा घुसी हिरण, मौके पर नहीं पहुंचे वनविभाग के कर्मचारी

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?