Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने जताया मौन विरोध, PCC अध्यक्ष ने कहा – सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने जताया मौन विरोध, PCC अध्यक्ष ने कहा – सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/23 at 7:10 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
RAIPUR NEWS : राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने जताया मौन विरोध, PCC अध्यक्ष ने कहा - सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। 
RAIPUR NEWS : राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने जताया मौन विरोध, PCC अध्यक्ष ने कहा - सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : चुनावी सभा में मोदी सरनेम को लेकर दिए बयान की वजह से अदालत ने राहुल गांधी को सजा सुना दी। रायपुर में कलेक्टोरेट के पास अंबेडकर चौक पर आकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने धरना दे दिया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पुराने कांग्रेस भवन के बाहर मौन विरोध किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कांग्रेस के प्रदेश के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा- सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। हम सत्य और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। साल 2019 की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी ये मोदी सरनेम वाले देश का 15 हजार करोड़ क्यों लेकर भाग रहे हैं, किसके माध्यम से इन्हें से बचाया जा रहा है, गलत कहां बोला। मगर हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

हम नहीं डरेंगे

 

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा ने अपने साथियों के साथ आज दोपहर 3 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। पार्षद अजीत कुकरेजा ने कहा कि केन्द्र कि मोदी सरकार अपनी मशीनरों का दुरूपयोग कर राहुल गांधी जी को डराने का काम कर रही हैं। लेकिन हम बता दें कि राहुल गांधी सत्य कि मार्ग पर चल रहे हैं। अंग्रेजों ने भी बहुत प्रयास किया गांधी जी और नेहरू जी को परेशान करने का। लेकिन जब हम गोरों से नहीं डरे तो अब इन चोरों से क्या डरेंगे।

 

भगत सिंह की तस्वीरों के साथ राहुल गांधी

दोपहर के वक्त युवा कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के मानहानि केस में दोषी पाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते दिखे। ये सभी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में गांधी मैदान महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे और मौन विरोध जताया। इनके हाथों में भगत सिंह के साथ राहुल गांधी को दिखाती तस्वीरें थीं, सावरकर के साथ भी राहुल गांधी को दिखाया गया।

 

क्या हुआ राहुल गांधी के मामले में

‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ इस बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। इस फैसले के 27 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें 2 साल की जेल की सजा सुनाई और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल कोर्ट में मौजूद रहे।

 

राहुल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उनके वकील के मुताबिक, ‘राहुल ने कहा कि बयान देते वक्त मेरी मंशा गलत नहीं थी। मैंने तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।’ उधर, कोर्ट के बाहर विधायक और याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी और उनके समर्थकों ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : पुलिस ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को पकड़ा, ग्यारह नग मोबाइल सहित 2 बाइक जब्त
Next Article Kejriwal on Rahul Gandhi: CM Kejriwal came out in support of Rahul Gandhi in defamation case, targeted BJP by tweeting Kejriwal On Rahul Gandhi : मानहानि मामले में राहुल गांधी के समर्थन में उतरे CM केजरीवाल, ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?