Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के बाद, ढालू राम चिंताराम सेऊकराम ने कहा कका धन्यवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के बाद, ढालू राम चिंताराम सेऊकराम ने कहा कका धन्यवाद

Vijay Sinha
Last updated: 2023/03/24 at 2:50 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद   / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गुरूवार को विधानसभा में किसानों के हित में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से अतिरिक्त उत्पादन को बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। विदित है कि विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान भाई हैं। सम्पूर्ण विश्व आज खाद्य संकट की अग्रसर हो रहा है। इसका मुख्य कारण है कृषि का अलाभप्रद होना। हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की ऋण माफी की, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सशक्त बना रहे हैं। उन्हें इनपुट सब्सिडी का लाभ भी दे रहे हैं। समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर अब 20 क्विंटल करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जिले के किसानों के चेहरे खिल गए है। किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक निर्णय से किसानों को ज्यादा मात्रा में धान बेचने का अवसर मिलेगा जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। ग्राम टेका के किसान श्री भावसिंह साहू, ढालूराम, बलदाऊ साहू ने कहा कि उनके पास 6 एकड़ जमीन है जिसमें वे खेती करते है। पहले 90 क्विंटल धान बेचते थे लेकिन अब 120 क्विंटल धान बेचेंगे। इस एतिहासिक निर्णय से रेगहा खेती करने वाले किसान लाभान्वित होंगे। वहीं ग्राम बोरिद के किसान महेश साहू ने उत्साह से बताया कि मैं हमेशा अतिरिक्त उत्पादन के विक्रय के संबंध में सोंचता था लेकिन अब यह चिंता अब दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि 10 एकड़ में खेती करते है। इस लिहाज से अब 200 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

- Advertisement -
Ad image

जिसका लाभ आय के रूप में दिखेगा। इस तरह ग्राम पारागांव के किसान लक्ष्मी बारले ने बताया कि 6 एकड़ में खेती करते है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह फैसला किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसानों में भारी उत्साह है। इस तरह ग्राम रोबा के किसान घनश्याम साहू , श्यामनगर के प्रकाशचन्द्र साहू , कोसमखुटा के सेऊकराम ध्रुव, लचकेरा के चिंताराम ध्रुव, जामागांव के बुधराम कोसरे, अरण्ड के दउवा तारक, बोरिद के माखनलाल ध्रुव ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rahul Gandhi Defamation Case : मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने की याचिका को किया खारिज, अब जायेंगे सुप्रीम कोर्ट BREAKING : मानहानि केस में सजा के बाद Rahul Gandhi की संसद सदस्यता खत्म, 8 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
Next Article CRIME NEWS : जुआरियों पर चला पुलिस का डंडा, 6 सटोरियों को किया गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश सहित 19 हजार रूपये जब्त 

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?