Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : तोते की गवाही ने महिला के हत्यारों को पहुंचाया जेल, 9 साल बाद हत्या और लूट के मामले में अपराधियों को उम्रकैद की सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMURDERNATIONALउत्तरप्रदेशक्राइमदेश

CRIME NEWS : तोते की गवाही ने महिला के हत्यारों को पहुंचाया जेल, 9 साल बाद हत्या और लूट के मामले में अपराधियों को उम्रकैद की सजा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/24 at 4:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तरप्रदेश। CRIME NEWS : आगरा में हत्या के 9 साल पुराने मामले में तोते की गवाही ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए अर्थदंड भी लगाया है। महिला की हत्या के 6 माह बाद ही तोते की भी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले ही तोता हत्यारों का सुराग घरवालों को दे गया था।

- Advertisement -

बता दें कि 20 फरवरी 2014 को आगरा की रहने वाले विजय शर्मा की बेटी और बेटे के साथ फिरोजाबाद शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर पर पत्नी नीलम और पिता आनंद शर्मा थे। लौटने पर पत्नी नीलम की हत्या और लूट की जानकारी हुई है। महिला की हत्या धारदार हथियार से हुई थी। 25 फरवरी को पुलिस ने आरोपी आशू उर्फ आशुतोष गोस्वामी को पकड़ लिया। आशु का सुराग पालतू तोते से लगा था। पुलिस ने अपनी बयान में तोते का जिक्र किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महिला की हत्या के बाद तोता हीरा गुमशुम रहने लगा था। हीरा महिला के साथ कई सालों से रह रहा था। इससे उसको महिला से काफी लगाव और प्यार था। जब घरवालों का ध्यान तोता हीरा की तरफ गया तो उनको कुछ शक हुआ। पति विजय ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि नीरू (नीलम) की हत्या तु्म्हारे सामने हो गई और तुम खमोश रहे। वहीं, जिन लोगों पर उनको शक था तो उन लोगों का बारी-बारी से नाम लेने लगे। महिला के भांजे आशू का नाम जैसे ही विजय ने हीरा के सामने लिया तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पति विजय शर्मा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब आशू को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ किया गया। तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ इस हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया।

- Advertisement -

तोते ने देखी थी यह पूरी घटना

बेटी निवेदिता ने बताया कि तोता उनकी मां नीलम शर्मा के साथ बातें करता था। उनके साथ ही खाना खाता था। आशू उनकी बुआ का लड़का था, इसलिए उसका घर पर आना जाना था। आशू को घर में रखी नकदी और जेवर की जानकारी थी, इसलिए उसने लूट की योजना बनाई। उसने चाकू से मां नीलम शर्मा पर 14 वार किए और पालतू कुत्ते जैकी पर 9 वार किए थे। पालतू तोता भी उस समय घर में मौजूद था। उसने पूरी घटना देखी थी। हालांकि, 6 महीने बाद तोते की मौत हो गई थी। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपियों को उम्र कैद और 72 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, 9 साल बाद हत्या और लूट के मामले में अपराधियों को उम्रकैद की सजा, CRIME NEWS, GRAND NEWS, INDIA, उत्तरप्रदेश, उत्तरप्रदेश। CRIME NEWS, को उम्रकैद की सजा, तोते की गवाही, तोते की गवाही ने महिला के हत्यारों को पहुंचाया जेल, महिला की हत्या, महिला के हत्यारों को पहुंचाया जेल, हत्या और लूट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PM Modi Varanasi Visit: PM Modi gave a gift of 1,780 crores to Varanasi, laid the foundation stone and inaugurated these schemes PM Modi Varanasi Visit : PM MODI ने वाराणसी को 1,780 करोड़ की दी सौगात, इन योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
Next Article CG CRIME NEWS : SECL कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

रायपुर के कमल सिंह भंडारी का निधन, कल सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
Grand News May 23, 2025
WI Vs IRE : वेस्टइंडीज़ के मैथ्यू फोर्ड ने 16 गेंद में जड़ा वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक
Cricket खेल May 23, 2025
CG News : फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर ने कुदकर बचाई जान, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग को दी, 240 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?