Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत, एक की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand Newsकवर्धाछत्तीसगढ़दुर्घटना

CG NEWS : कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/25 at 11:01 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

कवर्धा। CG NEWS : जिले से बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आयी है यहां के ग्राम डोमसरा में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। दर्दनाक हादसे में महिला का देवर घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंडरिया भेज दिया। कुंडा थाना क्षेत्र का मामला।

प्रधानमंत्री योजना के तहत स्वीकृत हुआ था आवास

हाल ही में प्रधानमंत्री योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ है। नए मकान के निर्माण के लिए वे पुराने घर को तोड़ रहे थे। दुर्गा पटेल वहीं पर मलबा उठाने का काम कर रही थी, वहीं पर उसका देवर गणेश पटेल भी काम कर रहा था।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार इसी दौरान अचानक पुराने घर की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसका मलबा महिला के ठीक ऊपर गिर गया, वहीं उसका देवर भी इसकी चपेट में आ गया। महिला की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, वहीं देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत कुंडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। परिवार के अन्य सदस्य, वहां काम कर रहे लोग और पड़ोसियों ने महिला व उसके देवर को मलबे से बाहर निकाला।

हालांकि, जब तक महिला के ऊपर से मलबा हटाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका चेहरा भी बुरी तरह कुचल गया है। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए पंडरिया अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल देवर गणेश को इलाज के लिए पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS कवर्धा, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत, मकान की ढहने से महिला की दबकर मौत, मकान की दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत, महिला की दबकर मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NATIONAL NEWS : कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट, खड़गे के बेटे को मिला टिकट, इस सीट से लड़ेंगे डीके शिवकुमार
Next Article Navratri 4 Day Recipe Tips : चैत्र नवरात्र का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग, ये है Recipe

Latest News

CRICKET NEWS: जडेजा के पास इंग्लैंड में रचने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं इतिहास रचने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज
Cricket Grand News July 19, 2025
PM KISAN NEWS: क्या आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? करोड़ों किसानों की उम्मीदें 19 जुलाई से जुड़ीं
Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली देश सरकार July 19, 2025
Arang: श्री हरदेव लोधी समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती में शामिल होने दिया न्यौता
रायपुर July 19, 2025
Rashifal 19 July: देशभर में आज शनिवार को आसमान में बन रहे दो खास ग्रह योग—‘बुधादित्य’ और ‘सुनफा’—कुछ राशियों के लिए बनेंगे वरदान। जिनकी किस्मत साथ दे, पढ़ें आज का राशिफल
Grand News धर्म राशिफल July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?