Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : डॉ. दिनेश मिश्र ने अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना को बताया शर्मनाक, कहा – कोई नारी डायन व टोनही नहीं 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : डॉ. दिनेश मिश्र ने अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना को बताया शर्मनाक, कहा – कोई नारी डायन व टोनही नहीं 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/26 at 6:19 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
RAIPUR NEWS : डॉ. दिनेश मिश्र ने अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना को बताया शर्मनाक, कहा - कोई नारी डायन व टोनही नहीं 
RAIPUR NEWS : डॉ. दिनेश मिश्र ने अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना को बताया शर्मनाक, कहा - कोई नारी डायन व टोनही नहीं 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने दुर्ग जिले में महिलाओं को कील पर चलाने, और अंगारे पर चलाने तथा कोरबा जिले में जादू टोने के सन्देह हुई एक ग्रामीण महिला की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा जादू टोने का कोई अस्तित्व नही हैं। ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि जानकारी मिली है कि दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में टोनही के संदेह में 3 महिलाओं के साथ प्रताड़ना हुई है, ममता निषाद और दो महिलाएं कील पर चलने और ढकते अंगारों पर चलाए जाने के कारण जल कर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा जितेंद्र यादव का हाथ बताया जा रहा है जिसने उन महिलाओं को अग्निपरीक्षा देने को कहा। एक महिला को तो उस बाबा ने 11 बार अंगारों पर चलने को विवश किया जिससे वे महिलाएं बुरी तरह जल गयीं। उसी प्रकार कोरबा केपटपरा में कैलाश सिंह नामक व्यक्ति अपने बीमार रहने का कारण चंद्रकुंवर के द्वारा किये गए कथित जादू टोने को मानता था ,उसने उक महिला के साथ पूर्व में मारपीट भी की थी। अभी कुछ दिनों पहले उसने चंद्रकुंवर बाई को तालाब में डुबो कर मार डाला. जो अत्यंत दुःखद ,निंदनीय है।

- Advertisement -

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा पिछले कुछ दिनों में टोनही /डायन के सन्देह में हत्या मारपीट ,प्रताड़ना की घटनाएं सामने आयी हैं सिर्फ अंधविश्वास ,जादू टोने जैसी भ्रामक मान्यताओं पर भरोसा कर किसी निर्दोष महिला एवं उसके परिवार पर हमला करने की घटनाएं, अनुचित है,दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए.समिति प्रवास कर प्रताड़ित परिवारों से मिलेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी।

- Advertisement -

डॉ. मिश्र ने कहा हर व्यक्ति की बीमारी,समस्या और उसके कारण अलग-अलग होते हैं जिनका समाधान सही चिकिसकीय उपचार ,तर्कसंगत उपाय से किया जा सकता है। बीमारियाँ अलग अलग कारणों से होती हैं संक्रमण होने से ,दुर्घटना होने,कुपोषण से व्यक्ति बीमार होता है संक्रमण भी विभिन्न बैक्टीरिया, वायरस ,फंगस से होता है ,तथाकथित जादू टोने ,से कोई बीमार नही हो सकता ,क्योंकि जादू टोने जैसी काल्पनिक मान्यताओं का कोई अस्तित्व ही नहीं है, इस लिए तथाकथित जादू टोने से ना ही कोई व्यक्ति किसी को भी मार कर सकता है, न ही किसी को परेशानी में डाल सकता हैं और न ही किसी व्यक्ति का किसी प्रकार से फसल आदि का कोई नुकसान कर सकता है, जादू टोने, टोनही, डायन की मान्यता सिर्फ अंधविश्वास है. जिसका का कोई अस्तित्व नहीं है और इस प्रकार के शक या सन्देह में किसी भी महिला को प्रताड़ित करना उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट करना ,अग्निपरीक्षा लेना, उसको जान से मारना अनुचित, क्रूर और अपराधिक है .ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए .
डॉ मिश्र ने प्रशासन मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अनुचित हरकत करने की चेष्टा ना कर सके.समिति इन सभी मामलों में ग्रामीणों से मिलेगी और जागरूक करेगी।

डॉ. मिश्र ने कहा देश के अनेक प्रदेशों में डायन/ टोनही के सन्देह में प्रताडऩा की घटनाएँ आम है, जबकि कोई नारी टोनही या डायन नहीं हो सकती, उसमें ऐसी कोई जादुई शक्ति नहीं होती जिससे वह किसी व्यक्ति, बच्चों या गाँव का नुकसान कर सके। जादू-टोने के आरोप में प्रताडऩा रोकना आवश्यक है। अंधविश्वासों के कारण होने वाली टोनही प्रताडऩा/बलि प्रथा जैसी घटनाओं से भी मानव अधिकारों का हनन हो रहा है। जनजागरूकता के कार्यक्रमों से अंधविश्वास का निर्मूलन सम्भव है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CRIME NEWS, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: Shot fired in the district, there was a stir in the police administration CRIME NEWS : शिक्षक ने मामूली विवाद के चलते बेटी और खुद को मारी गोली
Next Article SAKTI NEWS : केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सक्ती में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन SAKTI NEWS : केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सक्ती में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

Latest News

CG NEWS : अभ्यर्थी समय रहते बनवा लें आवश्यक दस्तावेज, बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द  
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, खाई में मालवाहक वाहन गिरने से 6 माह की मासूम की मौत, कई गंभीर रूप से घायल 
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ दुर्घटना May 15, 2025
CG NEWS : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त, राजिम में माइनिंग टीम की कार्रवाई, थाना पहुंची जब्त पोकलेन, जांच जारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : आतंकवाद पर विजय के बाद शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी और पदाधिकारिगण
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?