Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नगरी दुबराज चावल को मिला जी.आई. टैग, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ेगी मांग, सीएम बघेल और कृषि मंत्री ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

CG NEWS : नगरी दुबराज चावल को मिला जी.आई. टैग, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ेगी मांग, सीएम बघेल और कृषि मंत्री ने दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/29 at 7:42 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : नगरी दुबराज चावल को मिला जी.आई. टैग, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ेगी मांग, सीएम बघेल और कृषि मंत्री ने दी बधाई
CG NEWS : नगरी दुबराज चावल को मिला जी.आई. टैग, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ेगी मांग, सीएम बघेल और कृषि मंत्री ने दी बधाई
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सुगंधित चावल की विशेष किस्म ‘नगरी दुबराज‘ को जीआई टैग मिल गया है, इससे इस किस्म को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्रदेश के किसानों, नगरी के ‘‘माँ दुर्गा स्वयं सहायता समूह’’ और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ शासन की पहल रंग लायी। भारत सरकार के बौद्धिक संपदा अधिकार प्राधिकरण द्वारा नगरी दुबराज उत्पादक महिला स्व-सहायता समूह ‘मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह‘ को नगरी के दुबराज के लिए जीआई टैग दिया गया है। गौरतलब है कि इसके लिए पिछले कुछ वर्षाें से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। नगरी के दुबराज चावल को जीआई टैग मिलने से इसकी मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ जाएगी। इससे धमतरी जिले के नगरी अंचल के किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

 

जियोग्राफिकल इंडिकेशंस टैग एक प्रकार का बौद्धिक संपदा अधिकार होता है जिसमें किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता एवं महत्ता उस स्थान विशेष के भौगोलिक वातावरण से निर्धारित की जाती है। इसमें उस उत्पाद के उत्पत्ति स्थान को मान्यता प्रदान की जाती है।

 

मुख्यमंत्री की पहल पर नगरी दुबराज को जी.आई. टैग अधिकार दिलवाने में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा इस संबंध में बौद्धिक संपदा अधिकार प्राधिकरण के साथ निरंतर पत्राचार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मागदर्शन में ग्राम बगरूमनाला, नगरी जिला धमतरी के नगरी दुबराज उत्पादक महिला स्व-सहायता समूह ‘‘माँ दुर्गा स्वयं सहायता समूह’’ ने जी.आई. टैग के लिए आवेदन किया।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले वर्ष नगरी के किसानों को दुबराज की खुशबू लौटाने का वायदा किया था जो इसे जी.आई. टैग मिलने से पूर्ण होना संभव हो सकेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने नगरी दुबराज को जी.आई. टैग मिलने पर कृषक उत्पादक समूह को बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से वर्ष 2019 में सरगुजा जिले के ‘‘जीराफूल’’ चावल के पश्चात अब दुबराज चावल को जी.आई. टैग मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।

 

सिहावा में हुई थी उत्पत्ति

छत्तीसगढ़ के बासमती के रूप में विख्यात नगरी दुबराज चावल राज्य की पारंपरिक, सुगंधित धान प्रजाति है, जिसकी छत्तीसगढ़ के बाहर भी काफी प्रसिद्धि तथा मांग है। नगरी दुबराज का उत्पत्ति स्थल सिहावा के श्रृंगी ऋषि आश्रम क्षेत्र को माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रृंगी ऋषि आश्रम का संबंध राजा दशरथ द्वारा संतान प्राप्ति हेतु आयोजित पुत्रेष्ठि यज्ञ तथा भगवान राम के जन्म से जुड़ा हुआ है। विभिन्न शोध पत्रों में दुबराज चावल का उत्पत्ति स्थल नगरी सिहावा को ही बताया गया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HEALTH TIPS : सिर के दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी HEALTH TIPS : सिर के दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी
Next Article Amitabh Bachchan से फैन ने पूछा - पान मसाले के एड में काम क्यों किया, एक्टर ने दिया ये जवाब BOLLYWOOD NEWS : जब अमिताभ बच्चन के गाल पर सरेआम जड़े गए थप्पड़, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?