पाकिस्तान ( Pakistan)के कराची शहर में शुक्रवार को भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। घटना एक फैक्ट्री के परिसर में हुई। यहां गरीबों के लिए रमजान के दौरान खाने का सामान और दूसरी चीजें बांटी जा रहीं थीं। मारे गए लोगों में 8 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

Read more : Pakistan Afghanistan Earthquake: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, 11 लोगों की मौत,300 से ज्यादा घायल, देखें तस्वीरें

आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। महंगाई अब सच में पाकिस्तानी जनता को मारने लगी है। रमजान के महीने में पाकिस्तानी जनता को खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लोगों के लिए अब उनके परिवार का पेट भरना ही सबसे बड़ी चुनौती है। महंगाई अब इस कदर बढ़ गई है कि बड़ी संख्या में लोगों को दान पर निर्भर होना पड़ रहा है। मुफ्त राशन बंटने की खबर जंगल में आग की तरह फैलती है और देखते ही देखते भीड़ लग जाती है

गेहूं का आटा अपने रेकॉर्ड दाम पर है

पाकिस्तान में गेहूं का आटा अपने रेकॉर्ड दाम पर है। आम गरीब जनता की पहुंच से ये बाहर हो चुका है। फिर भी रमजान के महीने में कोई भूखा न रहे, इसके लिए कई संस्थाएं मुफ्त राशन बांटने का काम कर रही हैं। कराची में शुक्रवार को भी राशन बांटा जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।