Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दुल्हन के बिना ही लौटी बारात : वरमाला की चल रही थी तैयारी, लड़की निकली नाबालिग, तो पहुंच गए अधिकारी  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG NEWS : दुल्हन के बिना ही लौटी बारात : वरमाला की चल रही थी तैयारी, लड़की निकली नाबालिग, तो पहुंच गए अधिकारी  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/01 at 8:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : दुल्हन के बिना ही लौटी बारात : वरमाला की चल रही थी तैयारी, लड़की निकली नाबालिग, तो पहुंच गए अधिकारी  
CG NEWS : दुल्हन के बिना ही लौटी बारात : वरमाला की चल रही थी तैयारी, लड़की निकली नाबालिग, तो पहुंच गए अधिकारी  
SHARE

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। वजह दुल्हन नाबालिग थी। इसलिए बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने यह शादी ऐन वक्त पर रूकवा दी।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रिश्तेदार व पंडित पर भी कार्रवाई का है प्रावधान

- Advertisement -

ज्ञात हो कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत विवाह के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के की उम्र 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित उम्र से कम होने की स्थिति में बाल विवाह करने पर पुलिस विभाग द्वारा अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवाह करने वाले माता-पिता, विवाह में सम्मिलित होने वाले रिश्तेदार, विवाह कराने वाले पंडित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिनियम के तहत 2 वर्ष के कठोर सश्रम कारावास तथा 1 लाख के जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जाने का प्रावधान है।

 

बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम पुछेली में बालिकाओं के घर जाकर बालिका के उम्र सत्यापन के लिए अंकसूची की 10 वी अंकसूची की जांच की गई। जिसमें 17 वर्ष 5 माह 5 दिन होना पाया गया।

 

बारात लेकर पहुंचे वर पक्ष वाले

इस दौरान दुल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंच चुका था। वरमाला की तैयारी चल रही थी। इस दौरान अधिकारी व पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही समझाईस के पश्चात सरपंच एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में दोनों वर पक्ष तथा वधु पक्ष की सहमति से बालिका का विवाह रोका गया है।

 

दल में जिला बाल संरक्षण इकाई से जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र सिंह जायसवाल, पुलिस विभाग से सहा उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश अजगल्ले, आरक्षक इंद्रजित सिंह कवंर थाना बम्हनीडीह शामिल थे। आज भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है फिर भी लोग है कि इसे हल्के में ले रहे हैं।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PK vs KKR IPL 2023 : रसेल की हिटिंग पर भारी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, पंजाब ने 7 रन से जीता मैच
Next Article CG Breaking : नक्सलियों ने NH 130 D को बनाया निशाना, ऑप्टिकल फाइबर केबल को लगाई आग, मार्ग में बैनर लगाकर प्रेशर बम होने की चेतावनी दी

Latest News

Mahasamund : 7 सालों बाद भी नहीं मिल पाया रोजगार गारंटी की राशि, पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार 
Mahasamund : 7 सालों बाद भी नहीं मिल पाया रोजगार गारंटी की राशि, पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 11, 2025
CG NEWS : “राष्ट्रीय गंदी बस्ती” घोषित होने के बाद मकान टूटने का नोटिस, लोगों में दहशत, एक की मौत 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 11, 2025
Government Yojna : अब डॉक्टर आपके द्वार, छत्तीसगढ़ की ‘दाई-दीदी क्लिनिक योजना’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा घर के पास फ्री इलाज
Government Yojna : अब डॉक्टर आपके द्वार, छत्तीसगढ़ की ‘दाई-दीदी क्लिनिक योजना’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा घर के पास फ्री इलाज
Grand News छत्तीसगढ़ June 11, 2025
Gariaband Braking : अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई; घाट तक जाने वाले रास्ते किए गए बंद, एक्शन मोड में प्रशासन 
Gariaband Braking : अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई; घाट तक जाने वाले रास्ते किए गए बंद, एक्शन मोड में प्रशासन 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?