Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में 1 सप्ताह तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में 1 सप्ताह तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/01 at 12:26 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. कुछ जगहों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है. रायपुर में शुक्रवार की रात गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है. अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई है. शनिवार की सुबह रायपुर में हल्की धूप निकलने के साथ ही काले बादल छाए रहे.

- Advertisement -

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:

- Advertisement -

 

 मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि “छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है. चक्रवात के प्रभाव से गरज चमक के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान आने वाले 1 सप्ताह तक देखने को मिल सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर बस्तर और उसके आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. चक्रीय चक्रवात उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका की अनियमित गति तेलंगाना से मध्य उत्तर प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. जिसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.”

 

प्रदेश के शहरों का तापमान:

 

 शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री, पेंड्रारोड का तापमान 30.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया.

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, CG WEATHER ALERT, GRAND NEWS, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS, WEATHER ALERT
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LPG Cylinder Price : वित्त वर्ष के पहले दिन जनता को बड़ी राहत, लगभग 100 रूपये सस्ता हुआ रसोई गैस, जानिये क्या हैं नए दाम ? LPG Cylinder Price : वित्त वर्ष के पहले दिन जनता को बड़ी राहत, लगभग 100 रूपये सस्ता हुआ रसोई गैस, जानिये क्या हैं नए दाम ?
Next Article Corona virus: Antibody is not affecting Omicron's sub-variant BF.7, know how dangerous this virus is CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?