पंजाब प्रदेश कांग्रेसी कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के रोड रेज मामले में सजा काट कर 317 दिन के बाद जेल से बाहर आ गए हैं।

Read more:Earthquake In Punjab : फिर हिली धरती, अब अमृतसर समेत पंजाब में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

लॉ एंड ऑर्डर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर स्थिति पर सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर बोलने की बात कही। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान मेरा छोटा भाई सुन ले, लोकतंत्र बेड़ियों में है। पंजाब पर प्रेसिडेंट रूल लगाने की साजिश की जा रही है। जहां-जहां भी माइनरिटी मैजोरिटी में है, वहां-वहां केंद्र सरकार षडयंत्र करती है।

पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर ( law nd order) मुद्दे पर घिरी

सिद्धू से अमृतपाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे कुछ न कहते हुए इसे पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ा। सिद्धू ने कहा कि पिछले साल कत्ल किए गए पंजाबी सिंगर( punjabi singer) सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर इस पर बोलेंगे। बता दें कि सिद्धू पिछले साल 22 मई को जेल में गए थे जबकि मूसेवाला का 29 मई को मर्डर हुआ था। तब भी यह मुद्दा उठा कि AAP सरकार ने उनकी सिक्योरिटी लीक की, जिसके बाद मूसेवाला का कत्ल हुआ। इसके बाद भी पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घिरी रही।

सिद्धू की रिहाई में देरी होती रही

 

पहले उनकी रिहाई सुबह 11 बजे और फिर 3 बजे कही गई लेकिन वह अब करीब 6 बजे रिहा हुए। उनके बेटे करण सिद्धू ने आरोप लगाया कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया गया। सुबह से कई बार एक घंटे में रिहाई की बात कही गई। उन्होंने कहा कि समर्थकों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से रिहाई में देरी की जा रही है।