Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राममय हुआ गरियाबंद,जय जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राममय हुआ गरियाबंद,जय जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

Vijay Sinha
Last updated: 2023/04/01 at 2:20 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद। नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर सिवील लाइन स्थित राम मंदिर से दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें झांकियां अखाड़ा प्रमुख आकर्षण रहीं। गाजे बाजे एवं डीजे के साथ निकली भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा में विश्वहिंदू रक्षा मंच के सदस्यों के साथ शहर के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

गरियाबंद नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर बस स्टैंड से तिरंगा चौक होते हुए भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली शोभायात्रा में युवा जहां बड़ी बड़ी ध्वजाएं हाथों में लेकर लहरा रहे थे वहीं श्रीराम के जयकारे भी लगा रहे थे जिससे पूरा माहौल राममय हो गया। आयोजक हिंदू रक्षा मंच के सदस्यों सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारी विगत एक महीने से की जा रही थी जिसके बाद सोमवार को रामनवमी पर्व पर धूमधाम से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें एक से बढ़कर एक झांकियां भी सजाई गईं। झांकियों में राम भगवान की 15 फ़ीट की मुर्ती, भगवान श्रीराम, हनुमान, वनवासी राम, लक्ष्‌मण, सीता हनुमान सहित अश्वों पर भी झांकियां बनाई गईं जो आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में अधिकांश लोग भगवा कुर्ता पहनकर भगवा दुपट्टा डाले नजर आए साथ ही सभी के माथे पर तिलक लगा हुआ था। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों में भी रामनवमी को लेकर गजब का उत्साह नजर आया।

दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में मनाया रामजन्म

रामनवमी के पर्व पर दोपहर ताप्ती तट स्थित मंदिरों में 12 बजते ही घंटियों की ध्वनियों से पूरा तट गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान राम जन्मोत्सव मनाया तथा विधि विधान से भगवान श्रीराम की आरती कर प्रसादी का वितरण किया। ताप्ती तट पर स्थित प्राचीन राम मंदिर,, मंदिर में सुबह से ही अनुष्ठान प्रारंभ हो चुके थे। दोपहर 12 बजे के पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्मोत्सव के लिए मंदिरों में पहुंच गए तथा 12 बजते ही घंटे घड़ियाल बजने लगे। इस दौरान जोर जोर से भगवान श्रीराम के जयकारे श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए।

हिंदूरक्षा मंच संचालन मंडल के सदस्य- मनोज खरे विनय दासवानी परस देवांगन रीखी यादव प्रकास चंद रोहरा ललित पारख तामेश्वर सोनी रिकी गुप्ता हरीश भाई ठक्कर अजय दासवानी गौरव पटेल राहुल राजपूत पंकज सिन्हा जीवन सिन्हा संदीप रितिक सिन्हा प्रकास निर्मलाकर पुष्पक देवांगन छगन यादव राजू तिवारी नवीन सिन्हा विकास राजपूत अकास तिवारी खीर सिंग यादव बाबा सोनी सोनू सहनी मुरली सिन्हा विकास पारख संजू सोनी संजय सिन्हा गैन्द लाल सिन्हा टीकम मांडले तेजस्वी धुर्व भानु कूटारे जितेंद्र यादव आदित्य साहू हेमंत सिन्हा मुकेश सोनी प्रहलाद यादव पीयूष सिन्हा अंकित सिन्हा छायांक सिन्हा सानु प्रशांत राठौर डालेन्द्र चौहान अर्जुन विश्वकर्मा आदर्श बागे राजा कवर कमलेश यादव शुभम् यादव आयुष पांडे विकास पांडे दीपक सोनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME NEWS : बाप-बेटे पर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, हादसे में बाप की मौत, बेटा घायल, जाँच में जुटी पुलिस
Next Article RAIPUR NEWS : जय माता दी परिवार द्वारा धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री राम चंद्र की भव्य शोभा यात्रा RAIPUR NEWS : जय माता दी परिवार द्वारा धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री राम चंद्र की भव्य शोभा यात्रा

Latest News

CG NEWS : नदी में मिली बच्चे की लाश, फैली सनसनी, हत्या की आशंका 
कवर्धा छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल
CG NEWS : धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल
Grand News May 13, 2025
Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार सेना के जवानों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मौजूदा हालात के बारे में ली जानकारी
Grand News May 13, 2025
CBSE Board 12th Result 2025: ​सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम 
CBSE Board 12th Result 2025: ​सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम 
Breaking News NATIONAL देश May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?