Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : 5 हजार महिलाओं को लगाया दो करोड़ का चूना, यूपी और बिहार से 2 ठग गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

CRIME NEWS : 5 हजार महिलाओं को लगाया दो करोड़ का चूना, यूपी और बिहार से 2 ठग गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/02 at 11:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

दुर्ग। CRIME NEWS : जिले से बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है जहां अजब-गजब तरीके अपना कर कई लोगों को बेवकूफ बनाने का धंधा छत्तीसगढ़ में खूब फल-फूल रहा है। दुर्ग जिले में दो युवकों ने ऑफिस खोला और मोतियों की माला गूंथने का काम देने के नाम पर हजारों महिलाओं से अमानत राशि ली और रातों-रात चंपत हो गए। बवाल मचने के बाद पुलिस ने ठगों के खिलाफ FIR दर्ज किया और दो महीने की मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

Contents
महिलाओं को झांसे में लिया ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा दुर्ग
- Advertisement -

महिलाओं को झांसे में लिया

दो युवकों ने दुर्ग के प्रेम कमल कांप्लेक्स में होम ग्रोन कार्पोरेशन नाम की कंपनी का आफिस खोलकर महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। आरोपियों ने महिलाओं को साढ़े तीन किलो मोती और माला गूंथने का सामान दिया था और कहा था कि साढ़े तीन किलो मोतियों की माला गूंथने पर उन्हें साढ़े तीन हजार रुपये पारिश्रमिक के रूप में दिए जाएंगे। इसके एवज में आरोपितों ने अमानत राशि के रूप में प्रति महिला से ढाई हजार रुपये लिए थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

रोजगार का प्रलोभन देकर दोनों पार्टनर्स ने बड़ी संख्या में महिलाओं से अमानत राशि ली और मौका पाकर फरार हो गए।

- Advertisement -

बता दें कि लोगों को जब पता चला कि दोनों युवक फरार हो गए हैं, तब बीते 19 जनवरी को दुर्ग और आसपास के गांव की महिलाओं ने दुर्ग स्थित प्रेम कमल कांप्लेक्स में खोले गए होम ग्रोन कार्पोरेशन कंपनी के दफ्तर में धावा बोल दिया। लोग वहां के आफिस की कुर्सियां और टेबल तक उठा ले गए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें जानकारी हुई कि अनुष्ठा रेसीडेंसी जुनवानी निवासी आरोपित कुमार सानू ने अक्टूबर माह में वहां पर आफिस खोला था। इस मामले की शुरुआत में 390 महिलाओं ने दुर्ग कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की थी। इन महिलाओं से कुल 9 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की जानकारी मिली थी। जब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो ठगी का शिकार हुई महिलाओं की संख्या पांच हजार और ठगी की राशि दो करोड़ रुपये पहुंच गई। मास्टरमाइंड कुमार सानू ने ही दुर्ग में महिलाओं से सीधा संपर्क कर उनसे रुपये लिए थे।

ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा दुर्ग

पुलिस ने ठगी के मास्टर माइंड कुमार सानू उर्फ सानू कुमार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। प्राथमिकी होने के बाद से आरोपित जगह बदल बदलकर छिप रहा था। वहीं उसकी गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसके पार्टनर संजय कुमार उर्फ आनंद रावत को उसके घर ग्राम फुलवारी शरीफ, जिला पटना बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जा रहा है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 2 ठग गिरफ्तार, 5 हजार महिलाओं को लगाया दो करोड़ का चूना 2 ठग गिरफ्तार, CG CRIME NEWS, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, CRIME NEWS दुर्ग, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RCB vs MI IPL 2023: Virat-Duplessis storm Mumbai Indians, Bangalore won the match by 8 wickets RCB vs MI IPL 2023 : विराट-डुप्लेसिस के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, बैंगलोर ने 8 विकेट से जीता मैच
Next Article HOROSCOPE : बुधवार को होगा इन राशियों को फायदा, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन Horoscope 3 April 2023 : धनु समेत तीन राशि वालों को धन लाभ, फिजूलखर्ची पर करें कंट्रोल पढ़े दैनिक राशिफल

Latest News

CGNEWS: यातायात पुलिस द्वारा समाधान शिविर में आये आमजनों को दिया जा रहा है यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CGNEWS: राशन घोटाले मामले में दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CG BREAKING : गरियाबंद : एसपी निखिल राखेचा ने 9 आरक्षकों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
CG BREAKING : गरियाबंद : एसपी निखिल राखेचा ने 9 आरक्षकों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS : स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही बनेगा : मूणत
छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?