इंडियन प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला है।
Read more : RR Vs SRH IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 72 रन से दी मात, चहल ने झटके 4 विकेट
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात( gujarat) ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने घरेलू मैदान पर अपने पहले मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेट से हराया। तब शुभमन गिल और राशिद खान ने उम्दा प्रदर्शन किया था। DC के खिलाफ टीम के 4 विदेशी जोश लिटिल, डेविड मिलर, राशिद खान और अलजारी जोसेफ हो सकते हैं। इनके अलावा हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, यश दयाल और मोहम्मद शमी जैसे टॉप क्लास भारतीय खिलाड़ी भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-( playing)11…
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव, मुकेश कुमार, अमन खान।