Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Forbe’s Rich List 2023 : एलन मस्क नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर इंसान, गौतम अदाणी 24वें नंबर पर खिसके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशविश्व

Forbe’s Rich List 2023 : एलन मस्क नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर इंसान, गौतम अदाणी 24वें नंबर पर खिसके

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/05 at 2:47 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Forbe’s Rich List 2023 : एलन मस्क नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर इंसान, गौतम अदाणी 24वें नंबर पर खिसके
Forbe’s Rich List 2023 : एलन मस्क नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर इंसान, गौतम अदाणी 24वें नंबर पर खिसके
SHARE

 

- Advertisement -

Forbe’s Rich List 2023 : मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

फोर्ब्स की मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची के मुताबिक, अदाणी 24 जनवरी, 2023 को 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई।

- Advertisement -

हालांकि, वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। इस बार खास बात यह है कि अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी। हालांकि, संख्या बढ़ने के बावजूद इन अमीरों की संपत्ति 10 फीसदी घटकर 675 अरब डॉलर रह गई है। 2022 में इनकी संपत्ति 750 अरब डॉलर थी। फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पिछले साल 100 अरब डॉलर से अधिक की आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उसका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।

- Advertisement -
शीर्ष-25 अमीरों की संपत्ति 200 अरब डॉलर घटी :
 फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची के मुताबिक, एक साल में दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर घट गई। 2022 में उनकी कुल संपत्ति 2,300 अरब डॉलर (2.3 लाख करोड़ डॉलर) थी, जो अब घटकर 2,100 अरब डॉलर (2.1 लाख करोड़ डॉलर) रह गई। 
  • अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे ज्यादा 57 अरब डॉलर की कमी आई है। -एलन मस्क की संपत्ति में एक साल में 39 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया में सबसे धनवान

फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।

  • बिल गेट्स 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल ब्लूमबर्ग सातवें, कार्लसन स्लिम हेलु आठवें, मुकेश अंबानी 9वें और स्टीव बालमर 10वें स्थान पर हैं।

10 सबसे धनाढ्य भारतीयों में शिव नाडर और सावित्री जिंदल भी
नाम                                       स्थान               संपत्ति
शिव नाडर                             तीसरा          25.6 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला                     चौथा               22.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल                           पांचवां              17.7 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल                         छठा               17.5 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी                        7वां                 15.6 अरब डॉलर
राधाकृष्ण दमानी                       8वां                 15.3 अरब डॉलर
कुमार मंगलम बिरला              9वां                 14.2 अरब डॉलर
उदय कोटक                           10वां            12.9 अरब डॉलर

 

 

 

TAGGED: Bernard Arnault, Forbe’s Rich List 2023, Forbes Billionaires List 2023, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Mukesh ambani
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CBSE Board Results 2023 : इस माह आ सकते है 10वीं-12वीं के रिजल्ट
Next Article RAIPUR NEWS : युवक ने बीच सड़क पर की गुंडागर्दी, कहा- मैं DSP का बेटा हूं…

Latest News

CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: सुशासन तिहार – 2025 : लर्निंग लाईसेंस मिलने पर विमला वंडो के चेहरे पर आई मुस्कान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS : लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Grand News May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?