Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Priyanka Chopra : बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, VIP ट्रीटमेंट पर यूजर्स ने एक्‍ट्रेस को किया ट्रोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशमनोरंजन

Priyanka Chopra : बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, VIP ट्रीटमेंट पर यूजर्स ने एक्‍ट्रेस को किया ट्रोल

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/07 at 1:52 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। Priyanka Chopra : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। जहां उन्होंने अपने डिफरेंट लुक और खूबसूरती की वजह से हर किसी का ध्यान खींचा। लोगों का मानना है कि वह परिणीति चोपड़ा की सगाई सेरेमनी तक रुकेंगी। ‘सिटाडेल’ रिलीज के लिए तैयार है। गुरुवार को उन्होंने एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया। बॉलीवुड (Bollywood) से ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका अब जब मुंबई में हैं तो वह प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी थीं। उन्होंने बेटी को गोद में ले रखा था।

Contents
बेटी संग प्रियंका पहुंची सिद्धिविनायक मंदिरवायरल हुआ वीडियोवीडियो बनाने पर भड़के लोगयूजर्स ने निकाला गुस्साभेदभाव का लगाया आरोपप्रियंका हुईं ट्रोल

- Advertisement -
Ad image

बेटी संग प्रियंका पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर

बॉलीवुड अभिनेत्री से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा बीते दिन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। यहां एक्ट्रेस के साथ उनकी नन्ही परी मालती मैरी भी थीं। प्रियंका ने मालती को गोद में लेकर भगवान के दर्शन किए। सिद्धिविनायक से दोनों का वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो को लेकर अब ट्रोलिंग की जा रही है।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी को गोद में लेकर मंदिर के ठीक सामने बैठी हुई दिख रही हैं। इतने में पंडित आते हैं फिर उन्हें और मालती को टीका लगाते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस के साथ आए कुछ और लोगों के भी माथे पर वो टीका लगाते हैं।

वीडियो बनाने पर भड़के लोग

इस पूरे नजारे का प्रियंका के साथ आए लोग वीडियो भी बनाते हैं, जो सिद्धिविनायक मंदिर के नियमों के खिलाफ है। बस इसी को लेकर लोग प्रियंका और मंदिर के मैनेजमेंट की बुरी तरह ट्रोलिंग कर रहे हैं।

यूजर्स ने निकाला गुस्सा

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “हमें तो ना फोटो लेना और ना पास से बिना पैसे दिए आरती करने की इजाजत है…ऐसा भेदभाव क्यों प्रभु।” एक अन्य यूजर ने कहा, “भारत में ये वीआईपी ट्रीटमेंट कब खत्म होगा? मंदिरों में भी अब सिर्फ दिखावा होता है, हैरत की बात है।

भेदभाव का लगाया आरोप

मंदिर के कायदे कानून की बात करते हुए एक यूजर ने कहा, “ये सारे नियम सिर्फ आम आदमी के लिए है, हमें तो डांटकर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया जाता है…कुछ तो शर्म कर लो भगवान को भी पैसा कमाने का जरिया बना दिया है।”

प्रियंका हुईं ट्रोल

प्रियंका पर भड़कते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, “उसके लिए अच्छा होगा, लेकिन भगवान का आशीर्वाद लेते वक्त फोटो लेना बेहद खराब बात है। वो पक्का बाद में इसे कहीं पोस्ट करेगी सिर्फ कुछ लाइक्स के लिए। सब कुछ सिर्फ दिखाया है, रियल कुछ नहीं है।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, priyanka chopra, Priyanka Chopra मुंबई, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती, बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा, सिद्धिविनायक मंदिर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG POLICE TRANSFER CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS संतोष सिंह ने 64 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
Next Article 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए सरकार ने बदला DA का न‍ियम! जान‍िए फायदा होगा या नुकसान?

Latest News

CG BIG NEWS : व्यापमं ने परीक्षाओं के नियमों में किया बदलाव, जूते और फूल शर्ट पर बैन, इशारे करना पड़ेगा भारी, पढ़िए और क्या है दिशा – निर्देश 
Grand News July 15, 2025
CG Suicide : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या 
CG Suicide : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या 
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 15, 2025
 CG NEWS : 2 शिक्षा-दूतों की हत्या, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप 
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर July 15, 2025
BIG ACCIDENT : गहरी खाई में गिरा टैम्पो, 5 लोगों की मौत
BIG ACCIDENT : खाई में गिरा टैम्पो, 5 लोगों की मौत
NATIONAL देश July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?