Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस बार दसवी के छात्र बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आख़िर क्योकि इंगलिश में पढ़ाई..पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

इस बार दसवी के छात्र बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आख़िर क्योकि इंगलिश में पढ़ाई..पढ़िए पूरी खबर

Vijay Sinha
Last updated: 2023/04/08 at 12:23 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

इससे पहले सरकारी स्कूलों में इंगलिश मीडियम में पढ़ने की सुविधा नहीं थी ल, भूपेश सरकार की दूर्गामी पहल पर अब हर तहसील स्तर पर आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल सरकार ने प्रारंभ किया है जहां प्राइवेट स्कूलों की तर्ज़ पर इंगलिश मीडियम की पढ़ाई के साथ साथ अनुशासन व खेल सहित बच्चों के सम्र्ग बोधिक विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, वन मंत्री, विधायक और महापौर के साथ सीखा ‘ऑक्टेव रुल’, स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा भूमिका ने पढ़ाया रसायन शास्त्र,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वन मंत्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने ‘केमिकल बॉन्ड’ वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री बघेल सहित कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने ‘ऑक्टेव रुल’ सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े।

दुर्ग के दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वहां छोटे बच्चों के लिए बनाए गए एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान की सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित प्रयोगशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। स्मार्ट क्लास रुम के अवलोकन के दौरान दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास रुम में अध्यापन का डेमो दिया। अपनी सरकार द्वारा हर वर्ग के बच्चों तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित करने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आधुनिक स्मार्ट क्लास रुम में पढ़ाई का अनुभव महसूस करना और एक सरकारी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में पढ़ाते देखना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भी बेहद संतोष प्रदान कर रहा था। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR VIRAL VIDEO : चलती बाइक में प्रेमी जोड़े ने किया कुछ ऐसा, वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल….
Next Article CG POLITICAL NEWS : राज्य की महिलाओं को मिलेगा अब 50 लाख तक का लोन, सीएम भूपेश बघेल ने की राज्य महिला उद्यमिता नीति की शुरुआत

Latest News

RAIPUR BREAKING: इमली के पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?