Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : दो समुदायों में विवाद के बाद लगाई गई धारा-144, अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ बंद का एलान… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बेमेतरा

CG BIG NEWS : दो समुदायों में विवाद के बाद लगाई गई धारा-144, अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ बंद का एलान… 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/09 at 4:22 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : दो समुदायों में विवाद के बाद लगाई गई धारा-144, अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ बंद का एलान... 
CG BIG NEWS : दो समुदायों में विवाद के बाद लगाई गई धारा-144, अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ बंद का एलान... 
SHARE

  बेमेतरा। CG BIG NEWS : जिले में शनिवार दोपहर दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए गांव में धारा-144 लगाई गई है। गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। गांव में अभी दुर्ग आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। वहीं रविवार को सुरक्षा के बीच मृतक भुवनेश्वर साहू (22) का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शनिवार देर रात भाजपा नेता मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। हिंदू संगठनों की ओर से सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया है।

- Advertisement -
अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, दो एफआईआर
मृतक के अंतिम संस्कार में जहां परिजनों के साथ समाज और क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर हत्या मामले में हुई है। इसमें अभी तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरा मामला पुलिसकर्मियों के ऊपर हमला करने को लेकर अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है। गांव में जब पुलिस पहुंची हुई थी तो हत्या की नीयत से साजा थाना में पदस्थ एसआई बीआर ठाकुर पर हमला किया गया था। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
स्कूली बच्चों के बीच विवाद से शुरू हुआ बवाल
ग्राम बिरनपुर में दो समुदाय के बीच शनिवार दोपहर करीब एक बजे झड़प हो गई। इस झड़प में एक की मौत हुई और चार 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बवाल की शुरुआत दो स्कूली बच्चों के बीच विवाद से हुई थी। दोनो अलग-अलग समाज के थे। विवाद ने बड़ा रूप लिया और फिर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस गांव में बीते कुछ माह से विवाद होता आ रहा है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह किया है। इसके बाद से यहां विवाद की स्थिति बनती आ रही है। कुछ संगठनों ने बीते दिनों ज्ञापन भी सौंपा था।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का है विधानसभा क्षेत्र
जिस गांव में यह बवाल हुआ है, वह राज्य के कृषि व पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे का क्षेत्र है। मंत्री रविन्द्र चौबे इस क्षेत्र के साजा विधानसभा के विधायक है। इस पूरे मामले के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन व पुलिस की काफी किरकिरी हो रहीं है। गांव में बीते तीन माह से विवाद की स्थिति बन रही थी। यह गांव शक्तिघाट के नाम से भी प्रसिद्ध है। लोगों का कहना है कि गांव में विवाद के बनते स्थिति को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने शुरूआत से ध्यान नहीं दिया। आज जो स्थिति निर्मित हुई है, वह पुलिस की लापरवही से है।
TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नक्सलियों ने की किराना व्यापारी की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप  CG NEWS : नक्सलियों ने की किराना व्यापारी की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप 
Next Article Corona virus: Antibody is not affecting Omicron's sub-variant BF.7, know how dangerous this virus is Covid 19: भारत में लोगों की कम हुई प्रतिरोधक क्षमता, अब कोरोना तेजी से होगा आक्रामक

Latest News

CG NEWS: जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 8, 2025
CG Film City Project : प्रदेश में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, बोले - CG को नई पहचान मिलेगी
CG Film City Project : प्रदेश में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, बोले – CG को नई पहचान मिलेगी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 8, 2025
CG NEWS: समाधान शिविर में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे
Grand News छत्तीसगढ़ May 8, 2025
IPL 2025 PBKS vs DC Live: भारत पाकिस्तान के बीच भारी गोलाबारी के बीच रद्द हुआ पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मुकाबला 
IPL 2025 PBKS vs DC Live: भारत-पाकिस्तान के बीच भारी गोलाबारी के चलते रद्द हुआ पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मुकाबला
Cricket खेल May 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?