Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सीएम भूपेश बघेल कल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का करेंगे शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : सीएम भूपेश बघेल कल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का करेंगे शुभारंभ

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/04/12 at 1:41 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
CG NEWS : पटवारियों को CM बघेल का सख्त निर्देश, हड़ताल के कारण अटके काम जल्द निपटा ले 
Congress Adhiveshan : मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा बयान, बोले - 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी
SHARE

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित ’भरोसे के सम्मेलन’ में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा। योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को प्रथम किश्त के रूप में 5-5 हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।

- Advertisement -

’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामों में जनजातियों के उत्सवों, त्यौहारों के मेला, मड़ई, जात्रा पर्व, सरना पूजा, देवगुड़ी, नवाखाई, छेरछेरा, अक्ती, हरेली आदि उत्सवों, त्यौहारों, संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष 10,000 रूपए की अनुदान राशि दो किश्तों में जारी की जायेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री  बघेल ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्वों की परम्परा के संरक्षण के लिए ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इस योजना के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। यह योजना छत्तीसगढ़ के समस्त अनुसूचित क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति विकासखण्ड) में लागू होगी।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि का उद्देश्य आदिवासियों के तीज त्यौहारों की संस्कृति एवं परम्परा को संरक्षित करना एवं इन त्यौहारों, उत्सवों को मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परम्पराओं का अभिलेखन करना है। योजना की इकाई ग्राम (गांव) होंगे। योजना के लिए नोडल एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत होंगे।

- Advertisement -

योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तरीय शासी निकाय एवं अनुभाग स्तरीय शासी निकाय का गठन किया जाएगा। निकाय का स्वरूप निम्नानुसार होगा-

ग्राम स्तरीय शासी निकाय में संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच अध्यक्ष होंगे। गायता, पुजारी, सिरहा, गुनिया, बैगा सदस्य होंगे। ग्राम स्तरीय शासी निकाय में ग्राम के दो बुजुर्ग, दो महिला, ग्राम कोटवार, पटेल और ग्राम पंचायत के सचिव सदस्य होंगे।

जनपद स्तरीय शासी निकाय में अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व अध्यक्ष होंगे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत इसके सदस्य सचिव होंगे। जनपद स्तरीय शासी निकाय में जनपद पंचायत के अध्यक्ष, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सदस्य होंगे। ग्राम में कौन-कौन से त्यौहारों में इस राशि का उपयोग किया जाना है इसका निर्धारण ग्राम स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। जनपद स्तर पर इस योजना के क्रियान्वयन के निगरानी एवं समन्वय हेतु जनपद स्तरीय शासी निकाय उत्तरदायी होगा।

TAGGED: 12 april 2023, 7 की बड़ी बात, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG Hindi News, cg in hindi news, Cg Latest News, cg latest news today, cg news, cg today latest, cg today latest news, cg today news, CHHATTISGARH CRIME NEWS, coronavirus death in india, MP Breaking News, mp cg latest news, mp hindi news, mp ibc24 news, MP LATEST NEWS, mp latest news today, MP NEWS, mp today latest news, mp today news, shivraj singh chouhan today news, सुबह 7 बजे की खबरें
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : तहसीलदार व नायब तहसीलदार का तबादला, आदेश जारी   BREAKING NEWS : स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Next Article 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल्स….

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?