Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Basi Chawal Benefits : गर्मीयों के मौसम में लोग क्यों खाते हैं भीगे हुए बासी चावल, जानें इसके फायदे?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsHealthNATIONALछत्तीसगढ़देशरायपुर

Basi Chawal Benefits : गर्मीयों के मौसम में लोग क्यों खाते हैं भीगे हुए बासी चावल, जानें इसके फायदे?

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/15 at 11:16 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Basi Chawal Benefits : गाँवों में गर्मियों के मौसम में बासी खाना आम बात है।  हालांकि, देश के कई हिस्सों में गर्मियों की शुरुआत में बासी चावलों को खाने की परंपरा जरूर है। यह एक तरह का रिवाज है, जिसका भारत के लोग हिंदू नववर्ष या विक्रम संवत के दौरान पालन करते हैं, जिसे देश भर में कई नामों से जाना जाता है। आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत के बीच पड़ने वाला यह त्योहार नई शुरुआत और रिश्तों के नवीनीकरण का प्रतीक है।

Contents
धार्मिक वजहेंबासी चावल खाने के फायदे

धार्मिक वजहें

देश के कई राज्यों में बासी भात को खाने के लिए कुछ परंपराएं हैं। इसे आमतौर पर होली के बाद बासौदा में खाया जाता है, जो उत्तर भारत का हिन्दू त्योहार है। यह होली के 8 दिन बाद मनाया जाता है, और इसे शीतला माता का दिन माना जाता है, जो देवी दुर्गा का अवतार हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह चेचक और खसरे की देवी हैं और बासी भात या बासी चावल चढ़ाने और खाने से परिवार के सभी लोगों की ऐसी बीमारियों से रक्षा होती है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस त्योहार को सिली साते भी कहा जाता है।

- Advertisement -
Ad image

बासौदा त्योहार के मौके पर मीठे चावल पकाएं जाते हैं, जिन्हें खूब सारे ड्राई-फ्रूट्स और गुड़ के साथ एक दिन पहले तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे भगवान को चढ़ाया जाता है और फिर परिवार के बाकी लोग इसे खाते हैं। सिंधी समुदाय में, बासी चावलों में दही और सरसों का पाउडर मिलाकर एक व्यंजन तैयार किया जाता है, जिसे फर्मेंट होने के लिए रात भर छोड़ दिया जाता है। रक्षाबंधन के बाद मनाई जाने वाली ‘थदरी’ के अवसर पर यह व्यंजन अवश्य बनता है। यह सिंधी त्योहार देवी जोग माया के सम्मान में मनाया जाता है, जो शीतला माता की सिंधी समकक्ष हैं।

- Advertisement -

वहीं, बीहार में इसी समय के आसपास बिसुआ त्योहार मनाया जाता है। जहां चावलों में पानी डालकर इन्हें रातभर के लिए छोड़ दिया जाता है। अगले दिन सुबह इसे अलसी की चटनी, भुनी हुई मिर्च और नमक के साथ खाया जाता है। इसी तरह की परंपरा चत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी है। वहां भी चावलों को पानी और दही में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दिया जाता है। फिर अगले दिन इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक डालकर खाया जाता है। माना जाता है कि इसे खाने से गर्मी के मौसम में आप लू से बचे रहेंगे।

- Advertisement -

बासी चावल खाने के फायदे

इसमें कोई शक नहीं कि बासी भात ज़बान और पेट दोनों को सुकून पहुंचाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बासी भात यानी चावल खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को अपना तापमान कंट्रोल करने में मदद भी मिलती है। मीठे चावल जिन्हें बसोदा कहा जाता है, इन्हें छोड़ दिया जाए, तो बाकि सभी को रातभर के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ा जाता है। जिससे यह चावल खनिज पदार्थों से भरपूर हो जाते हैं, जिसका फायदा स्किन को भी मिलता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि बासी चावलों को खाने से कब्ज में भी राहत मिलती है और यह आंत के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Basi Chawal Benefits, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, गर्मी के मौसम में लोग क्यों खाते हैं भीगे हुए बासी चावल, बासी चावल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से की बात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Next Article Indian Railway : “बाबा साहब अम्‍बेडकर यात्रा” भारत गौरव पर्यटक ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन से हुई रवाना, पर्यटन और पूर्वोत्‍तर विकास मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?