Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HEALTH TIPS : गर्मियों में ये 8 फल सेहत के लिए है फायदेमंद, बीमारियां रहेंगी दूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
FoodsGrand NewsHealthNATIONALछत्तीसगढ़देशरायपुर

HEALTH TIPS : गर्मियों में ये 8 फल सेहत के लिए है फायदेमंद, बीमारियां रहेंगी दूर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/15 at 1:05 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। HEALTH TIPS : लोग गर्मी से बेहाल होने लगे है। गर्मी के मौसम में लोगों शरीर में पानी की कमी होना आम बात है, इससे बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। इससे बचने के लिए सही खानपान के साथ फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में कई तरह के फल भी मिलते हैं। जिनका सेवन कर शरीर में पानी की पूर्ति कर सकते हैं, साथ ही ये गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में भी मदद करेंगे।

गर्मियों में इन फलों का सेवन करना फायदेमंद होगा

अनानास

- Advertisement -
Ad image

अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है। इसिलिए गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अनानास का सेवन अवश्य करें।

- Advertisement -

तरबूज

- Advertisement -

गर्म हवाओं को मात देने के लिए तरबूज का सेवन काफी जरूरी है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटैशियम, आयरन और कई तरह के तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और पेट में ठंडक बनी रहती है।

आम

गर्मियां आते ही लोगों को फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। इस फल का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। मैंगो शेक और खट्ठी-मिट्ठी चटनी से लेकर सलाद भी बनाए जाते हैं। इस फल में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस मौसम में आम के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य कर सकते हैं, यह आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक है।

खरबूजा

यह फल सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस फल का उपयोग कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता है।

बेल

गर्मी से राहत पाने के लिए बेल खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं। जी हां, इस मौसम में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है।

अंगूर

अंगूर बहुत ही स्वादिष्ट फल है। गर्मियों में इसके सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ है। बाजार में ये कई रंगों में देखने को मिलते हैं। आप इस फल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्नैक्स में भी किया जाता है।

लीची

लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। यह बहुत ही स्वादिष्ट रसीला फल है। इसमें पानी भरपूर होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा फल माना जाता है।

जामुन

जामुन खाने के अनगिनत लाभ है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला खास फल है। यह स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, health tips, HELTH TIPS, HELTH TIPS अनानास, INDIA, अंगूर, आम, खरबूजा, जामुन, बेल, लीची, सेव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Indian Railway : “बाबा साहब अम्‍बेडकर यात्रा” भारत गौरव पर्यटक ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन से हुई रवाना, पर्यटन और पूर्वोत्‍तर विकास मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Next Article Shaakuntalam Collection Day 1 : सामांथा रुथ प्रभु की ‘शाकुंतलम’ ने पहले ही दिन गाड़े सफलता के झंडे, इतने करोड़ से हुई मूवी की ओपनिंग…

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?