Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Amarnath Yatra 2023 : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अमरनाथ यात्रा के लिए इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Amarnath Yatra 2023 : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अमरनाथ यात्रा के लिए इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/04/17 at 6:30 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Amarnath Yatra Online Registration: अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरु हो रही है और 31 अगस्त को समाप्त होगी। यानी इस साल 62 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल यानी आज से रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुका है, जो 31 अगस्त 2023 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके खर्च, योग्यता और सरकारी नियमों समेत तमाम जरुरी चीजों की जानकारी होनी चाहिए। तो चलिए आपको इससे जुड़े सभी डिटेल्स देते हैं।

Contents
रजिस्ट्रेशन से पहलेकितनी है फीसऑनलाइन रजिस्ट्रेशनऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
- Advertisement -

रजिस्ट्रेशन से पहले

इस यात्रा पर 13 से लेकर 70 साल के लोग ही जा सकते हैं। अगर आपकी उम्र इससे कम या ज्यादा है, तो अप्लाई ना करें।

गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती। अगर आप 6 सप्ताह या उससे अधिक की प्रेग्नेंट हैं, तो आपको यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

यात्रा 2023 शुरू करने से पहले सभी पंजीकृत यात्रियों के लिए जम्मू कश्मीर संभाग में स्थित किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है। आरएफआईडी कार्ड कलेक्शन की सुविधा के लिए आपको पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।

- Advertisement -

कितनी है फीस

अगर आप भारत के नागरिक हैं तो अमरनाथ यात्रा के लिए आपको एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से 120 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फीस 220 रुपए प्रति यात्री है। वहीं आप अगर NRI कैटेगरी में आते हैं तो आपको पीएमबी के माध्यम से 1520 रुपए प्रति यात्री शुल्क देना होगा। हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए आपको 13 हजार रुपये देना होगा।

- Advertisement -

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप https://jksasb.nic.in पर जाएं। यहां आवेदन पत्र भरें और फिर अपने ओटीपी को वेरीफाई करें। आवेदन स्वीकृत होने पर आपको एसएमएस से जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद आपको फीस पेमेंट करना होगा। फीस पेंमेंट के बाद आपको यात्रा का परमिट मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर अपने पास रख लें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक एसएएसबी के मोबाइल ऐप श्री अमरनाथजी यात्रा पर भी उपलब्ध है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आप बैंक के द्वारा करा सकते हैं। देश भर में पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से एडवांस पंजीकरण करा सकते हैं। नामित बैंक शाखाओं की सूची श्री अमरनाथजी यात्रा श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर उपलब्ध है। एनआरआई नागरिकों को संबंधित देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से प्राप्त अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी भी जमा करनी होगी।

TAGGED: #Amarnath Yatra, amarnath, amarnath guide, amarnath yatra 2023, amarnath yatra 2023 date, amarnath yatra 2023 kab shuru hogi, amarnath yatra 2023 opening date, amarnath yatra 2023 registration, amarnath yatra 2023 update, amarnath yatra latest update, amarnath yatra news, amarnath yatra news today, amarnath yatra opening date, amarnath yatra registration, amarnath yatra registration date, amarnath yatra starting date, amarnath yatra update, amarnath yatra update 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gold Silver Price Today Gold Silver Price Today : सातवें आसमान पर पहुंचा सोना, चांदी 75 के पार, जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत
Next Article CG NEWS : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधायक नाग ने किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों के वर्षों पुरानी मांग पर लगी मुहर CG NEWS : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधायक नाग ने किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों के वर्षों पुरानी मांग पर लगी मुहर

Latest News

Aaj ka Rashifal 20 May 2025 : जानें आज का अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
वेतन नहीं, तो काम नहीं! गरियाबंद के बिजली विभाग में ठेका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दो माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों ने किया कार्य बंद
Grand News May 19, 2025
CG NEWS:महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Police Transfer : जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
Breaking News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?