Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

 RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का किया लोकार्पण

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/19 at 9:49 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS: Chief Minister Baghel inaugurated the fifth divisional level C-Mart of the state
SHARE

रायपुर : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान समता कालोनी के अग्रसेन चौक में नवनिर्मित प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर एजाज ढेबर सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री सिंहदेव ने जीएसटी भवन का किया निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था और सुविधाओं लिया जायजा 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सी-मार्ट के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं – CM 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट के लोकार्पण उपरांत सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण किया और छत्तीसगढ़ हर्बल के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियां देखी। सी-मार्ट का संचालन कर रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की समूह की महिलाओं को सी-मार्ट के रूप में बड़ा बाजार मिला है और उपभोक्ताओं तक उनकी पहुंच बढ़ी है। सी-मार्ट के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने मिलेट्स और हर्बल उत्पादों को सी-मार्ट में विशेष स्थान दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोदो, कुटकी, रागी जैसे पौष्टिक उत्पादों की उपलब्धता से मिलेट मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल को सी-मार्ट संचालनकर्ताओं द्वारा हर्बल उत्पादों की टोकरी भेंट की गई।

- Advertisement -

1 करोड़ 23 लाख की लागत से किया गया तैयार 

उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का पांचवां संभाग स्तरीय सी-मार्ट है, जिसे लगभग 3800 स्क्वायर फ़ीट में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से तैयार किया गया है। डिपार्टमेंटल स्टोर की तरह यह सी-मार्ट सर्वसुविधायुक्त है तथा यहां लगभग 800 तरह के उत्पाद उपलब्ध है, जिसमें उत्पादों की संख्या आगे और बढ़ेगी। सी-मार्ट में छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पाद सहित प्रदेश भर के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्रियां एक ही स्थान पर मिलेगी। साथ ही हथकरघा, माटीकला बोर्ड और ग्रामोद्योग के सामान भी यहां उपलब्ध होंगे। सी-मार्ट मुख्य रूप से शहरी अधोसंरचना के साथ देशी उत्पादों का बाजार है, जहां लोग प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तैयार अपने पसंदीदा सामानों की खरीदी कर पाएंगे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur Breaking : मनेन्द्रगढ़ में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख, जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के दिए निर्देश
Next Article CG NEWS : मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारियों का तबादला, देखें आदेश  CG PROMOTION BREAKING : 18 लोक अभियोजन अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आदेश जारी, देखें सूची

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?