Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : हीरापुर जरवाय गौठान पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया, महिलाओं से की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : हीरापुर जरवाय गौठान पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया, महिलाओं से की चर्चा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/19 at 4:54 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
RAIPUR NEWS : हीरापुर जरवाय गौठान पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया, महिलाओं से की चर्चा
RAIPUR NEWS : हीरापुर जरवाय गौठान पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया, महिलाओं से की चर्चा
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हीरापुर जरवाय शहरी गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोबर से पेंट बनाने की इकाई का भी अवलोकन कर वर्मी कम्पोस्ट और पेंट निर्माण से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल को गोवर्धन महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 34.01 लाख किलोग्राम गोबर की खरीदी हुई है। इनमें से 3 लाख 10 हजार किलोग्राम वर्मी खाद तैयार कर लिया गया है। 6 लाख 30 हजार किलोग्राम सुपर खाद तैयार किया गया है। महिलाओं को अब तक 18.90 लाख रूपए का लाभांश मिला है।

 

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान गौठान परिसर में गोबर से मशीन द्वारा पेंट निर्माण में लगे महिला समूह की सदस्यों से प्रक्रिया को बारीकी से समझा। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से बना पेंट बाजार से निर्मित अन्य पेंट से गुणवत्ता में बेहतर है, साथ ही बाजार में मिल रहे पेंट की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत सस्ता है।

 

 

समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक गोबर से 17 हजार 200 लीटर पेंट का उत्पादन किया जा चुका है। इसमें से 15 हजार 700 लीटर का विक्रय हो चुका है। पेंट विक्रय से अब तक 23 लाख 70 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है, इससे समूह को 7 लाख 500 रूपए का लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गौठान परिसर स्थित दोना-पत्तल निर्माण कर रही महिला समूहों से उनके काम के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, raipur breaking news, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Atiq Ahmed Murder: Big action in gangster Atiq-Ashraf murder case, five policemen suspended Atiq Ahmed Murder : गैंगस्टर अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में बड़ी काईवाई, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड 
Next Article PAN Aadhaar Link : आधारकार्ड को पैन से लिंक करने की अब नही होगी झंझट, सरकार ने जारी किया नया नोटिस, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी…

Latest News

BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
CG NEWS:जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:धमतरी के बलियारा गांव में सचिव के साथ मारपीट, सचिव संघ में आक्रोश
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 16, 2025
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?