Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ, तीज-त्यौहार मनाने 1 करोड़ 89 लाख 65 हजार रुपए की राशि का किया भुगतान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ, तीज-त्यौहार मनाने 1 करोड़ 89 लाख 65 हजार रुपए की राशि का किया भुगतान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/20 at 1:17 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING : सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना' का किया शुभारंभ, तीज-त्यौहार मनाने 1 करोड़ 89 लाख 65 हजार रुपए की राशि का किया भुगतान 
CG BREAKING : सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना' का किया शुभारंभ, तीज-त्यौहार मनाने 1 करोड़ 89 लाख 65 हजार रुपए की राशि का किया भुगतान 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की तर्ज पर राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना’ की शुरुआत की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

यह योजना 61 विकासखंड सामुदायिक क्षेत्रों की 6 हजार 111 ग्राम पंचायतों में लागू होगी। इस योजना की इकाई ग्राम पंचायत होंगी। तीज-त्यौहार मनाने के लिए इस योजना में भी हर ग्राम पंचायत को दो किश्तों में 10-10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री आदिवासी परव सम्मान निधि के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र के 14 जिलों की 03 हजार 793 ग्राम पंचायतों को आज 05-05 हजार रुपए के मान से कुल 01 करोड़ 89 लाख 65 हजार रुपए की राशि जारी की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने 13 अप्रैल को बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ करते हुए बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को योजना की पहली किश्त के रूप में 5-5 हजार रुपए के मान से अनुदान राशि जारी की थी।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में यहां की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में तीजा, हरेली, भक्तिन महतारी कर्मा जयंती, मां शाकंभरी जयंती (छेरछेरा), छठ और विश्व आदिवासी दिवस जैसे पर्वो पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा है। राज्य शासन की यह भावना है कि तीज-त्यौहारों के माध्यम से नयी पीढ़ी अपने पारंपरिक मूल्यों से संस्कारित हो और अपनी संस्कृति पर गौरव का अनुभव करे।

 

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, युवा महोत्सव, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, बासी – तिहार जैसे आयोजनों के पीछे भी हमारा यही उद्देश्य है। लोक-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से ही देवगुड़ियाँ और घोटुलों के विकास का काम भी किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अनुसूचित जाति विभाग के सचिव डी.डी. सिंह भी उपस्थित थे। आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह और वन मंत्री मोहम्मद अकबर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े थे।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Chief Minister Chhattisgarhi Parv Samman Nidhi Scheme, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इस मासूम ने दिया बड़े लोगों को पैगाम, कलेक्टर बनने की चाह में 06 साल की अलफ़ीज़ा ढेबर ने रखा रोजा, अमन चैन की मांगी दुआएं
Next Article Railway News : डोंगरगढ़ व मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काम की खबर, रेलवे ने दी प्रदान की अस्थायी ठहराव और गाड़ियों के विस्तार की सुविधा  Trains Cancelled list : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज भी कई ट्रेनें रद्द, इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी सूची 

Latest News

Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?