Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG CRIME NEWS : एक रात में ही 7 पुलिस वालों के घर हुई चोरी, लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़राजनादगांव

 CG CRIME NEWS : एक रात में ही 7 पुलिस वालों के घर हुई चोरी, लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/20 at 10:16 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

राजनांदगांव। CG CRIME NEWS : शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, यहां चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे अब पुलिस वालों के घर को भी अपना निशाना बना रहे हैं। बीते दिनों शहर के 8वीं बटालियन के 8 मकानों में अज्ञात चोरों के द्वारा ताले तोड़े गए। वहीं, एक साथ 7 मकानों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर ली गई।

राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों चोर सक्रिय नजर आ रहे हैं, यहां चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस वालों के घरों को भी वे अपना निशाना बना रहे हैं। यहां चोरों के हौसले का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एक रात में ही अज्ञात चोरों ने 8 पुलिस वालों के मकानों को अपना धावाबोला और एक ही रात में 7 मकानों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर ली। इन 8 पुलिस वालों के घर से हुई चोरी में लगभग 15 से 20 लाख रुपए के गहने और नगदी रकम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है, जिससे पुलिस के भी होश फाख्ता़ है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। शहर में बढ़ती चोरियों और एक साथ 7 पुलिस वालों के घर में हुई चोरी के मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल का कहना है जिस तरह से पूर्व की चोरियों में आरोपियों को पकड़ा गया है, उसी तरह से जल्द ही इन चोरी के आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

राजनांदगांव शहर में स्थित 8वीं बटालियन चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं गेट पर 24 घंटे पुलिस जवानों को पहरा रहता है। इसके बावजूद अज्ञात चोरों के द्वारा इन पुलिसवालों के घरों में एक ही रात में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस वालों को ही चुनौती दी है। और साथ ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किये हैं। वहीं, जब चोरों से पुलिस वालों के घर ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आम जनता के घरों की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकता है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 7 पुलिस वालों के घर हुई चोरी, CG CRIME NEWS, CG CRIME NEWS राजनांदगांव, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, एक रात में ही 7 पुलिस वालों के घर हुई चोरी, राजनांदगांव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : पुलिस का एक्शन : IPL पर सट्टा लगाने वाले 64 सटोरिए गिरफ्तार, कार समेत नगदी जब्त
Next Article CG NEWS : पूर्व सीएम रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, महार जाति को अनुसूचित जाति में शमिल करने का किया आग्रह

Latest News

Aaj ka Rashifal : मेष, सिंह और मकर वालों की बल्ले-बल्ले, इन राशियों को रहना होगा सतर्क!
Grand News राशिफल June 24, 2025
CG News : विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?