Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जिला अधिवक्ता संघ का एडवोकेट प्रीमियर लीग (एपीएल) का शुभारंभ आज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : जिला अधिवक्ता संघ का एडवोकेट प्रीमियर लीग (एपीएल) का शुभारंभ आज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/20 at 2:12 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : जिला अधिवक्ता संघ का एडवोकेट प्रीमियर लीग (एपीएल) का शुभारंभ आज 
CG NEWS : जिला अधिवक्ता संघ का एडवोकेट प्रीमियर लीग (एपीएल) का शुभारंभ आज 
SHARE

 

बिलासपुर। CG NEWS : जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर वकीलों के मानसिक विकास और काम के दौरान मिल रहे तनाव को कम करने के लिए प्रदेश स्तरीय एपीएल का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 20 अप्रैल की शाम से शुरू होकर 28 अप्रैल की शाम को फाइनल मैच के साथ समापन होगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अधिवक्ताओं की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। खेल का शुभारंभ 20 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तीगण संजय श्याम अग्रवाल, पोर्टफोलियो जज बिलासपुर, न्यायमूर्ति दीपक तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत सहित अन्य न्यायमूर्ति गणों की गरिमामयी उपस्थिति, ऑल इंडिया बार कौंसिल के सदस्य शैलेन्द्र दुबे और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रमाशंकर प्रसाद सहित जिले के सभी सम्मानित न्यायधीशगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के सभी सम्मानित विद्वान अधिवक्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

इस आयोजन के प्रमुख जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, सचिव कमल किशोर सिंह, कीडा सचिव मनोज पाठक,अनिल सिंह चौहान एवं दिनेश प्रसाद ने बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में संयुक्त रूप से बताया कि उपरोक्त आयोजन अधिवक्ताओं के मध्य, जिला अधिवक्ता संघ द्वारा प्रथम बार छत्तीसगढ़ प्रदेश में फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 128 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया जिनकी विधिवत प्रक्रिया के अनुसार बोली लगाकर आयोजन समिति में पंजीकृत क्रिकेट टीम के मालिकों ने अपनी टीम तैयार की।आयोजन समिति में पंजीकृत आठ टीमों में डी ज्यूरे ब्रदर्स, दुबे किग्स मेन, एम. एस. लायंस, अखत वारियर्स, एन. पी. एस. पॅथर्स, डी. के. किंग्स राइडर्स, आस्क. डी. ग्रेट चैलेंजर्स, एस. जे. डी. राइजर्स शामिल हैं। संपूर्ण आयोजन आई पी एल की तर्ज पर लगभग उसी अनुरूप कराया जा रहा है। यह मैच प्रो सॉफ्टबॉल से खेला जाएगा।प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। इस प्रतियोगिता की विजयी टीम को ₹51000 नगद और शील्ड प्रदान किया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को ₹21000 नगद और उन्हें भी शील्ड प्रदान किया जाएगा।मैदान की संपूर्ण व्यवस्था दिनेश प्रसाद एवं उनके सहयोगी अधिवक्ताओं द्वारा दिनरात मेहनत कर तैयार की जा रही है। उक्त आयोजन में उपस्थित होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय खिलाड़ियों में राजेश चौहान दुर्ग एवं ईश्वर पांडेय रीवा से संपर्क किया गया है उनके द्वारा भी उक्त आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं देकर संपूर्ण आयोजन के मध्य उपस्थित होने के प्रयास का आश्वासन दिया गया है।अधिवक्ताओं ने पत्रकारों को बताया कि आयोजन से प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं मे अत्यंत हर्ष व्याप्त है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां जिला अधिवक्ता संघ द्वारा बनायी गयी हैं एवं उनके बीच कार्य का विभाजन किया गया है। समस्त समितियां अपने दायित्वों के निर्वहन में तत्परता से कार्य कर रही हैं। अधिवक्ताओं व आम लोगों में खेलों के प्रोत्साहन के लिए उक्त आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : देश छोड़ने ही वाली थी भगोड़े अमृतपाल की पत्नी, फ्लाइट में बैठने से पहले पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार  BIG NEWS : देश छोड़ने ही वाली थी भगोड़े अमृतपाल की पत्नी, फ्लाइट में बैठने से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया
Next Article CG NEWS : PWD विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान, सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा डेयरी संचालक, हुई मौत  CG NEWS : PWD विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान, सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा डेयरी संचालक, हुई मौत 

Latest News

Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ और पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
Grand News June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?