Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4.40 करोड़ रूपए की राशि का किया भुगतान, पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था के दिए निर्देश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4.40 करोड़ रूपए की राशि का किया भुगतान, पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था के दिए निर्देश 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/20 at 3:10 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4.40 करोड़ रूपए की राशि का किया भुगतान, पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था के दिए निर्देश 
CG NEWS : सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4.40 करोड़ रूपए की राशि का किया भुगतान, पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था के दिए निर्देश 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के 10 हजार से अधिक गौठानों में गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए चारा पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गौठानों का भ्रमण कर वहां पैरा के साथ ही हरे चारे, शेड और पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों के आश्रित गांवों में भी मांग अनुसार गौठान की स्वीकृति दी जाए।

 

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4.40 करोड़ रूपए की राशि का किया भुगतान, गौठानों में पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टरों को दिए निर्देश 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत् से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौठान में होने वाली आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए अनिवार्य रूप से गौठान समितियों की बैठक करायी जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर कि राज्य के आधे से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए कहा कि नहरों से तलाबों में पानी भरने का काम त्वरित गति से करें, जिससे पानी की उपलब्धता रहेगी और जल स्तर बढ़ेगा। कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने भी संबोधित किया।

 

 

गौरतलब है कि प्रदेश की 11 हजार पंचायतों में 10 हजार 6 सौ नब्बे गौठान स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से 10 हजार से अधिक गौठान पूर्ण हो गये हैं। इन गौठानों में 5 हजार 3 सौ 98 गौठान स्वावलंबी हो गये हैं, जिनके द्वारा गोबर खरीदने के लिए 50 करोड़ 82 लाख रूपये की सहायता दी गई है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में कुल 1.30 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है। जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 2.59 करोड़ रूपए की राशि में से 1.24 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 1.67 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है।

 

प्रदेश के 49 गौठानों में गोबर से पेंट तैयार करने की इकाई स्वीकृत की गई है जिसमें से 34 इकाईयां की स्थापना की जा चुकी है। 32 इकाई मेें पेंट का उत्पादन किया जा रहा है। इन इकाईयों से 87 हजार 8 सौ 27 लीटर पेंट की उत्पादन किया गया है तथा 47 हजार 5 सौ 47 लीटर पेंट के बिक्री से 97.08 लाख रूपये की आय अर्जित की गई है। राज्य के 33 जिलों के गौठानों में 20.20 लाख क्विंटल पैरा और 7 हजार 8 सौ 59 गौठानों में पानी की व्यवस्था की गई है।

 

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को अब तक लगभग 439 करोड़ 73 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से आज की राशि अंतरण के पश्चात क्रय किए गए गोबर के एवज में 224 करोड़ 68 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को आज किये गये 1.81 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद 192.65 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है।

 

इस अवसर पर वर्चुअल रूप से वन मंत्री अहमद अकबर, स्कूल शिक्षा प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवम विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, गोधन न्याय योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के 41 अस्पतालों को मान्यता, अस्पतालों की संख्या बढ़कर हुई 132   CG BREAKING : शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के दूसरे राज्य के प्रमुख 41 अस्पतालों को मान्यता, संख्या बढ़कर हुई 132  
Next Article CG VIDEO : नगर पालिका के बैठक में बवाल, आपस में भिड़े पार्षद, देखें वीडियो   CG VIDEO : नगर पालिका की बैठक में बवाल, आपस में भिड़े पार्षद, देखें वीडियो  

Latest News

CG NEWS: 7 दिन बाद भी मासूम के हथियारों का नहीं लगा सुराग आईजी दौरे के बाद हो सकता है खुलासा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 18, 2025
CG NEWS: सक्ती जिले से बड़ी खबर सोंठी फाटक के पास दिल दहला देने वाला हादसा – ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 18, 2025
CG NEWS: विधानसभा सत्र के अंतिम दिन ED की कार्रवाई पर भूपेश बघेल का हमला ट्वीट कर कहा- ‘“तमनार के पेड़ों का मुद्दा उठाना था, ‘साहेब’ ने भेज दी ED”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG NEWS: छोटे पाव मज़बूत कदम सामाजिक संस्था ने स्कूली बच्चो को किया छातो का वितरण
Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?