Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रिमझिम बारिश के बीच माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री भगत की घोषणा – मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : रिमझिम बारिश के बीच माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री भगत की घोषणा – मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/22 at 11:08 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : रिमझिम बारिश के बीच माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री भगत की घोषणा - मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण
CG NEWS : रिमझिम बारिश के बीच माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री भगत की घोषणा - मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन ने यह विशेष पहल की है। चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर यह घोषणा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की। रिमझिम बारिश के बीच मंत्री ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। श्री भगत ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति कला और साहित्य को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने एवं इन्हें आगे बढ़ाने जो कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उसके चलते प्रदेश को नई पहचान देश-दुनिया में मिल रही है।

- Advertisement -

 

इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु भारत भर की कला संस्कृति और भक्ति परंपरा की झलक देखने को मिल रही है, जो दर्शकों के लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में मानस मंडलियों के कलाकार बहुत प्रतिभाशाली है और बहुत सुंदर मानस गान करते हैं। शासन ने इनकी प्रतिभा को विस्तृत मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। कौशल्या धाम को नया स्वरूप दिया गया है। रामकथा से जुड़ी मानस मंडलियों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए मानस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

 

 

संस्कृति विभाग के द्वारा चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों को वाद्ययंत्र क्रय किए जाने हेतु कुल 4 हजार 895 मानस मंडलियों को 2 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद रहे। बनारस से आई रूपवाणी सांस्कृतिक संस्था के प्रमुख व्योमेश शुक्ल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में संस्कृति संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि आचार्यों की गणना अनुसार मां कौशल्या की जन्म तिथि 22 अप्रैल बताई गई है। अतः इसी दिन से इस भव्य महोत्सव की शुरूआत की गई। पर्यटन मंडल के एमडी अनिल साहू ने बताया कि कौशल्या धाम की विकास से पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

 

महोत्सव के दूसरे दिन मैथिली ठाकुर और अंतिम दिन पद्मश्री कैलाश खेर की मनमोहक प्रस्तुति होगी

महोत्सव के दूसरे दिन प्रख्यात लोकगीत गायक मैथिली ठाकुर के भक्ति में गीत संगीत भजन की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के अंतिम दिन प्रख्यात गायक एवं पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। दोनों ही कलाकार भक्तिमय गीत-संगीत के माध्यम से जनता का मनोरंजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि देश के इन दोनों सुप्रसिद्ध कलाकारों ने चंदखुरी में कौशल्या धाम के महत्व को देखते हुए बिना एक पल गवाएं कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दी थी।

 

वहीं शनिवार को बारिश की वजह से माता कौशल्या महोत्सव, चंदखुरी में आज मशहूर गायिका कविता पौडवाल और वाराणसी के व्योमेश शुक्ल की प्रस्तुति नहीं हो पाई , दोनों कलाकार महोत्सव के दूसरे दिन अपनी प्रस्तुति देंगे

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा
Next Article Satta King Result : सट्टा मटका में कौन बना विजेता? यहां चेक करें गाजियाबाद-गली-फरीदाबाद सट्टा किंग के विनिंग नंबर्स Satta King Result : सट्टा मटका में कौन बना विजेता? यहां चेक करें गाजियाबाद-गली-फरीदाबाद सट्टा किंग के विनिंग नंबर्स

Latest News

TRANSFER
CG BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल
Breaking News NATIONAL देश June 30, 2025
Bihar News : बिहार में कांग्रेस ने की AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट 
Bihar News : बिहार में कांग्रेस ने की AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट 
Breaking News NATIONAL June 30, 2025
SPORTS NEWS : 21 वी छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, मुख्य अतिथि मंत्री टंक राम वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?