Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM भूपेश बघेल चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव का आज करेंगे आगाज, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति पर झूमेंगे दर्शक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CM भूपेश बघेल चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव का आज करेंगे आगाज, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति पर झूमेंगे दर्शक

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/04/22 at 4:21 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अक्षय तृतीया (अक्ती) के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में ’माता कौशल्या महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। कौशल्या महोत्सव कार्यक्रम के लिए भव्य और आकर्षक मंच बनकर तैयार है। आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव की गरिमा को बढ़ाने के लिए देश की मशहूर युवा क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर और देश के प्रख्यात गायक पद्म  कैलाश खेर भी प्रभू राम के ननिहाल चंदखुरी में अपनी प्रस्तुति देंगे।

- Advertisement -
Ad image

क्लासिकल गानों के लिए मशहूर मैथिली ठाकुर माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन अपनी प्रस्तुति देंगी वहीं कैलाश खेर महोत्सव के आखिरी दिन 24 अप्रेल को दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। देश के इन दो सुप्रसिद्ध कलाकारों ने चंदखुरी के महत्व को देखते हुए बिना एक पल गंवाए ही यहां आने के लिए अपनी सहमति दे दी है। माता कौशल्या महोत्सव के पहले दिन मुंबई की मशहूर भजन गायक कविता पौडवाल एवं श्रीराम की शक्ति पूजा प्रस्तुत करने वाले वाराणसी के व्योमेश शुक्ला की प्रस्तुति होगी।

- Advertisement -

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ में स्थित माता कौशल्या मंदिर पूरे देश में एक मात्र प्राचीन मंदिर है।

पर्यटन कैफे का होगा उद्घाटन:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माता कौशल्या महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा तैयार पर्यटन कैफे का भी उद्घाटन करेंगे। पयर्टन कैफे में छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित मिलेट्स कैफे का उत्पाद उपलब्ध होगा।

स्व-सहायता समूह की स्टॉलों में होगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार मेला, उत्सवों एवं अन्य प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों के अवसर पर स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। माता कौशल्या महोत्सव के मौके पर भी महिला स्व-सहायता द्वारा उत्पादित वस्तुओं को विक्रय के लिए नौ स्टॉल तैयार किए गए हैं, जहां छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

TAGGED: bhupesh baghel, bhupesh baghel in hindi, Bhupesh Baghel Latest News, bhupesh baghel live, Bhupesh Baghel News, bhupesh baghel news today, chhattisgarh cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel के आज के कार्यक्रम, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel cg budget 2023, cm bhupesh baghel latest news, cm bhupesh baghel live, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel on budget, cm bhupesh baghel speech, cm bhupesh baghel today news, latest news cm bhupesh baghel
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CM ने अक्ति तिहार पर माटी पूजन कर, बीज रोपण किया ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की
Next Article SPORT NEWS : गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 24 अप्रैल से, खेले जायेंगे रोमांचक मुकाबले

Latest News

CG NEWS : ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
Grand News छत्तीसगढ़ देश June 24, 2025
Grand News : मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहा ग्रैंड विजन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा- हमारी सेवा सर्वोत्तम
Grand News : मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहा ग्रैंड विजन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा- हमारी सेवा सर्वोत्तम
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG BREAKING : आपसी विवाद में खूनी हमला, टांगी और डंडे से युवक पर ताबड़तोड़ वार, वीडियो वायरल
CG BREAKING : आपसी विवाद में खूनी हमला, टांगी और डंडे से युवक पर ताबड़तोड़ वार, वीडियो वायरल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 24, 2025
CG Suicide News : PSC छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश 
CG Suicide News : PSC छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?